{"_id":"665ae7f07c1db2af950dc358","slug":"t20-world-cup-2024-does-not-try-to-teach-young-fast-bowlers-much-jasprit-bumrah-statement-siraj-arshdeep-2024-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'युवा तेज गेंदबाजों को ज्यादा सिखाने की कोशिश नहीं करता', टी20 विश्व कप से पहले बुमराह का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'युवा तेज गेंदबाजों को ज्यादा सिखाने की कोशिश नहीं करता', टी20 विश्व कप से पहले बुमराह का बयान
Sat, 01 Jun 2024 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:50 PM IST
सार
बुमराह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अधिक जानकारी का बोझ लिए बिना खेलना जरूरी होता है। दबाव में प्रदर्शन खराब होने का डर रहता है।
विज्ञापन
बुमराह, अर्शदीप और सिराज
- फोटो : IPL/BCCI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह नई पीढ़ी के गेंदबाजों को ज्यादा सिखाकर उन पर दबाव डालने की कोशिश नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा गेंदबाज उनसे कुछ पूछने आता है तभी सिर्फ मदद करते हैं क्योंकि वह किसी पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहते हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए 30 वर्षीय बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वह मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह जैसे कम अनुभवी तेज गेंदबाजों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
बुमराह ने आईसीसी को दिया बयान
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL
बुमराह ने टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी को दिए अपने बयान में कहा- मैं बहुत ज्यादा सिखाने की कोशिश नहीं करता। यह कुछ ऐसा है जो मैंने सीखा है। जब भी कोई मेरे के पास मदद के लिए आता है तो मैं उसे सवाल पूछने देता हूं क्योंकि मैं बहुत अधिक जानकारी देना अच्छा नहीं समझता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुमराह ने युवा तेज गेंदबाजों के लिए कही यह बात
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL
बुमराह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अधिक जानकारी का बोझ लिए बिना खेलना जरूरी होता है। दबाव में प्रदर्शन खराब होने का डर रहता है। उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है कि कोई भी नया गेंदबाज किस्मत के सहारे यहां तक पहुंचा है। मैंने अपने अनुभव से जो कुछ सीखा है उसी के बारे में उन्हें जानकारी देता हूं। आपको आगे बढ़ने के लिए अपने तरीके और समाधान ढूंढने होते हैं।
बुमराह 2022 टी20 विश्व कप नहीं खेल पाए थे
बुमराह, अफरीदी और स्टार्क
- फोटो : PTI/PCB/X
चोट की वजह से बुमराह 2022 में टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने 2023 में वापसी की और वनडे विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बुमराह ने कहा- कुछ चीजें मेरे अनुसार होंगी तो कुछ चीजें मेरे अनुसार नहीं होंगी। हालांकि, आपको प्रक्रिया पर ध्यान देना होता है। इसलिए मुझे अब अहसास हुआ है कि मैंने खेलना शुरू कर दिया है क्योंकि मैं इस खेल को पसंद करता हूं। मैं परिणाम की बजाय अपने खेल और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करता हूं।
भारतीय टीम की नजर दूसरी बार चैंपियन बनने पर
भारतीय टीम
- फोटो : Jasprit Bumrah instagram
भारतीय टीम की नजर दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। टीम इंडिया ने 2007 में उद्घाटन संस्करण में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके 17 साल बीत गए, लेकिन टीम एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई। हालांकि, 2014 में भारतीय टीम फाइनल में और 2016-2022 में सेमीफाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं। इस साल टी20 विश्व कप के मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका के नौ स्थानों पर खेले जाएंगे। इनमें वेस्टइंडीज के छह और अमेरिका के तीन स्थान हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप है और कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। उसन 2022 में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था।