फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Which IPL franchise have most players in India World Cup Team?

T20 WC 2022: भारतीय टीम में IPL चैंपियन गुजरात का सिर्फ एक खिलाड़ी, MI-RCB से सबसे ज्यादा तीन-तीन प्लेयर्स

Fri, 16 Sep 2022 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Sep 2022 12:03 PM IST
सार

दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी आईपीएल के ही प्रदर्शन के आधार पर हुई। वहीं, अर्शदीप सिंह जैसे सितारे भी आईपीएल की ही देन हैं। हार्दिक पांड्या भी आईपीएल के जरिये ही टीम में आए थे। आइए जानते हैं इस बार किस आईपीएल टीम के कितने खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Which IPL franchise have most players in India World Cup Team?
महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है, जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। उन पर टीम इंडिया को 2007 के बाद चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। टी-20 के लिए टीम चुनते समय चयनकर्ता आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी आईपीएल के ही प्रदर्शन के आधार पर हुई। वहीं, अर्शदीप सिंह जैसे सितारे भी आईपीएल की ही देन हैं। हार्दिक पांड्या भी आईपीएल के जरिये ही टीम में आए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार जो टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई है, उसमें कौन सी टीम से कितने खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Which IPL franchise have most players in India World Cup Team?
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
2022 टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। एक समय टीम इंडिया में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों का दबदबा हुआ करता था। धीरे-धीरे ये दौर बदला। अब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में आठ फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ी शामिल हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करता दिखेगा।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ियों का दबदबा है। इन दोनों टीमों के सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए चुने गए हैं। एमआई से कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में हैं। वहीं, आरसीबी से विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है।

T20 World Cup 2022: Which IPL franchise have most players in India World Cup Team?
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG),दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के दो-दो खिलाड़ी टीम इंडिया में हैं। लखनऊ से केएल राहुल और दीपक हुड्डा को टीम इंडिया में चुना गया है। वहीं, रवि बिश्नोई रिजर्व के तौर पर शामिल किए गए हैं।

वहीं, दिल्ली से ऋषभ पंत और ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। आईपीएल 2022 की रनर अप टीम राजस्थान के भी दो खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल विश्व कप में नजर आएंगे।

T20 World Cup 2022: Which IPL franchise have most players in India World Cup Team?
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
तीन टीमें ऐसी भी हैं जिनके सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह मिली है। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और आईपीएल चैंपियंस गुजरात टाइटंस की टीम शामिल है।  सनराइजर्स से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पंजाब से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गुजरात से हार्दिक पांड्या टी-वर्ल्ड कप में नजर आएंगे। गुजरात के ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

एक समय टीम इंडिया में दबदबा बनाने वाली चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का एक भी खिलाड़ी नहीं है। हालांकि, दीपक चाहर रिजर्व खिलाड़ी हैं। वहीं, दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से भी किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। श्रेयस अय्यर को रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

T20 World Cup 2022: Which IPL franchise have most players in India World Cup Team?
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों का अनुभव - फोटो : अमर उजाला
इस साल टी-20 विश्व कप के मेन स्टेज में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। शुरुआत में आठ टीमों के बीच क्वालिफायर खेला जाएगा। इसके बाद चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाइंग करेंगी। भारत समेत आठ टॉप टीम पहले ही सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारतीय टीम अपने पहले मैच में 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

सुपर-12 के लिए किस टीम को किस ग्रुप में रखा गया

ग्रुप-1 ग्रुप-2
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफगानिस्तान
  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • A1
  • B2
  • बांग्लादेश
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • दक्षिण अफ्रीका
  • B1
  • A2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed