फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Wasim Akram and Waqar Younis on Suryakumar Yadav Batting; India vs Zimbabwe

T20 WC: सूर्यकुमार के मुरीद हुए पाक के दो पूर्व दिग्गज गेंदबाज, कहा- लगता है वह किसी दूसरे ग्रह से आए हैं...

Mon, 07 Nov 2022 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Nov 2022 03:09 PM IST
सार

भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले के बाद एक पोस्ट मैच एनालिसिस शो में पाकिस्तान के दो पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनुस ने सूर्यकुमार की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Wasim Akram and Waqar Younis on Suryakumar Yadav Batting; India vs Zimbabwe
बाएं से- वकार यूनुस, सूर्यकुमार यादव और वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार और टी20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी क्षमताओं से पूरी दुनिया को अपना फैन बना रखा है। टी20 वर्ल्ड कप में मैदान के चारों ओर उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाए हैं। अब फैन उन्हें 'मिस्टर 360' की उपाधि दे चुके हैं। सूर्यकुमार ये पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स को यह उपाधि दी गई थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। सूर्या का स्ट्राइक रेट 244 का रहा। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

 

T20 World Cup 2022: Wasim Akram and Waqar Younis on Suryakumar Yadav Batting; India vs Zimbabwe
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने पारी की आखिरी गेंद पर अजीबोगरीब ढंग से झुककर फाइन लेग के ऊपर से तेज गेंदबाज को छक्का मारा। इस शॉट के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की झड़ी लग गई। कोई यूजर यह लिख रहा है कि भविष्य में वह कैसे किसी को बताएंगे कि यह गेंद छक्के के लिए गई थी। वहीं, कोई यूजर सूर्यकुमार को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज बता रहा है। भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले के बाद एक पोस्ट मैच एनालिसिस शो में पाकिस्तान के दो पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनुस ने सूर्यकुमार की जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Wasim Akram and Waqar Younis on Suryakumar Yadav Batting; India vs Zimbabwe
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वसीम अकरम ने कहा- मुझे लगता है कि सूर्यकुमार किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। वह अन्य बल्लेबाजों से काफी अलग है। जितने रन उन्होंने बनाए हैं, उन्हें बल्लेबाजी करते देखकर मजा आता है। सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं, बल्कि दुनिया की बेहतरीन बॉलिंग अटैक के सामने भी इसी तरह निडर होकर खेलते हैं। इस पर वकार यूनुस ने कहा- जब सूर्यकुमार इस तरह बैटिंग करता है तो गेंदबाज जाए तो जाए कहां?

When Wasim and Waqar were arrested in West Indies - myKhel
वसीम अकरम और वकार यूनुस
विज्ञापन

इसके बाद वकार ने कहा कि सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज के खिलाफ प्लान करना बेहद मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने मेलबर्न में सूर्यकुमार के खिलाफ पाकिस्तान की रणनीति की तारीफ की। वकार ने कहा- उन्हें आउट करने का सबसे सही तरीका क्या है? मुझे लगता है कि टेस्ट या वनडे में उन्हें प्लान कर आउट किया जा सकता है, लेकिन टी20 में गेंदबाज बैकफुट पर होता है। अगर कोई इस तरह की फॉर्म में हो तो उसे गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने सूर्यकुमार के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और उन पर शॉर्ट डिलीवरी की बारिश कर दी थी। मुझे लगता है कि यही सही रास्ता हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed