फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Tickets For India vs Pakistan Clash Sold Out Over 5 lakhs Tickets Already Snapped

T20 World Cup: मिनटों में बिके भारत-पाक मैच के टिकट, 23 अक्तूबर को मेलबर्न में है वर्ल्ड कप का महामुकाबला

Thu, 15 Sep 2022 03:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Sep 2022 03:06 PM IST
सार

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत-पाक मैच का क्रेज इतना है कि इसके सारे टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Tickets For India vs Pakistan Clash Sold Out Over 5 lakhs Tickets Already Snapped
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के बाद अब भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत-पाक मैच का क्रेज इतना है कि इसके सारे टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। आईसीसी ने गुरुवार (15 सितंबर) को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मैच के टिकट की बिक्री शुरू होते ही स्टैंडिंग रूम के टिकट भी मिनटं में बिक गए। आईसीसी ने यह जानकारी भी दी है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक पांच लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। आईसीसी ने कहा, ''मेलबर्न में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। यहां तक कि स्टैंडिंग रूम के टिकट भी मिनटों में सोल्ड आउट हो गए। मैच से कुछ दिन पहले आधिकारिक रूप से रि-सेल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए फैंस अपने टिकट एक्सचेंज कर सकते हैं।''
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा टीम इंडिया और ग्रुप-ए के रनर-अप के बीच होने वाले सुपर-12 राउंड मैच के सारे टिकट भी बिक गए हैं। दक्षिण अफ्रीका बनाम और बांग्लादेश मैच का भी यही हाल है। हालांकि, आईसीसी ने कहा है कि इन मैचों की कुछ टिकटें बाद में उपलब्ध की जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की भी करीब सारी टिकटें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-  रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed