{"_id":"634cb15add52c064f644e16d","slug":"t20-world-cup-2022-match-today-wi-vs-sco-and-zim-vs-ire-live-streaming-playing-11-and-preview-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: आज दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से, जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: आज दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से, जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती
Mon, 17 Oct 2022 07:05 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:05 AM IST
सार
स्कॉटलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। दूसरी ओर, ग्रुप में नंबर-1 पर रहने की दावेदार माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन और पूर्व कप्तान डैरेन सैमी के साथ वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप का आज दूसरा दिन है। सोमवार (17 अक्तूबर) को दो मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-बी के दोनों मैच होबार्ट में होंगे। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, चौथे मैच में जिम्बाब्वे के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। इन चारों में से सिर्फ दो टीमें ही सुपर-12 में जा सकेंगी। ऐसे में 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहे जाने वाले ग्रुप-बी में चारों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड ने पिछले वर्ल्ड कप के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। इस बार देखना है कि वह अपने प्रदर्शन को दोहरा पाती है या नहीं। दूसरी ओर, ग्रुप में नंबर-1 पर रहने की दावेदार माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। विस्फोटक खिलाड़ियों से सजी इस टीम को एक ग्रुप के तौर पर खेलना होगा। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि वेस्टइंडीज के कुछ ही खिलाड़ी एक मैच में चलते हैं। ऐसे में टीम हार जाती है। उन्हें एक टीम की तरह खेलना होगा।

हेड टू हेड: वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच अब तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला गया है। दोनों पहली बार इस फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, यानिक कैरिया, एविन लुईस, शेल्डन कॉटरेल, रेमन रीफर, शामराह ब्रूक्स।
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), क्रिस ग्रीव्स, कैलम मैकलियोड, मार्क वाट, माइकल लीस्क, हमजा ताहिर, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, क्रेग वालेस, क्रिस सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैंडन मैकमुलेन।
ये भी पढ़ें: UAE vs NED T20: टी20 विश्व कप में नीदरलैंड का विजयी आगाज, रोमांचक मैच में यूएई को तीन विकेट से हराया

जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच 2014 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला होगा। आयरलैंड की टीम पिछले कुछ महीनों में टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 तक पहुंचने वाली आयरलैंड की टीम हाल ही में कई द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हारी है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही है। वह पिछली बार क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। वह इस बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन छाप छोड़ना चाहेगी।
हेड टू हेड: दोनों टीमों के बीच अब तक आठ टी20 मैच खेले जा चुके हैं। आयरलैंड की टीम ने पांच और जिम्बाब्वे ने तीन जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले साल पांच मैचों की सीरीज गई थी। तब आयरलैंड की टीम 3-2 से जीती थी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैककार्थी, जोशुआ लिटिल, स्टीफन डोहेनी, सिमी सिंह, कॉनर ओल्फर्ट, ग्राहम ह्यूम, फिओन हैंड।
जिम्बाब्वे: रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, तेंदई चतरा, आशीर्वाद मुजरबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, टोनी मुन्योंगा, क्लाइव मडांडे।

ये भी पढ़ें: SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया
आइए जानते हैं प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच?
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच भारतीय समानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच दोपहर 1:30 बजे से होगा।
दोनों मैच कहां खेले जाएंगे?
दोनों मुकाबले होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले जाएंगे।
टीवी पर कहां देख सकते हैं मुकाबले?
दोनों मुकाबले भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं।
ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
दोनों मैच ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं।