{"_id":"63668eb2c2b2863aa7107842","slug":"t20-world-cup-2022-fans-create-picture-of-virat-kohli-using-5-000-red-cricket-balls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Birthday: मुंबई के एक फैन ने 5000 गेंदों से बनाई विराट कोहली की तस्वीर, देखकर हैरान जाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Birthday: मुंबई के एक फैन ने 5000 गेंदों से बनाई विराट कोहली की तस्वीर, देखकर हैरान जाएंगे
Sat, 05 Nov 2022 09:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:58 PM IST
सार
विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह शानदार है। मैं यह जरूर विराट को भेजूंगा। यह देखकर मुझे काफी गर्व हो रहा है। उन्हें इतना प्यार मिलता देख मुझे बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई के एक फैन ने विराट कोहली के जन्मदिन के अवसर पर दीवार पर गेंद से उनकी तस्वीर बनाई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर 20 फिट ऊंची और 20 फीट चौड़ी है। गुरसीत सिंह नाम के एक फैन यह कलाकृति दिखाई है। उन्होंने पांच हजार गेंद की मदद से मुंबई के कार्टर रोड एम्फिथिएटर में शनिवार को यह तस्वीर बनाई। जब गुरसीत यह तस्वीर बना रहे थे तो फैन्स लगातार वहां उन्हें ऐसा करते हुए देखते रहे।
विज्ञापन
गुरसीत ने सुबह आठ बजे तस्वीर बनाना शुरू किया और करीब नौ घंटे की मेहनत के बाद इसमें कामयाब हुए। इस दौरान विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह शानदार है। मैं यह जरूर विराट को भेजूंगा। यह देखकर मुझे काफी गर्व हो रहा है। उन्हें इतना प्यार मिलता देख मुझे बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर कई और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज मौजूद रहे। इनमें 94 साल की धाविका भगवानी देवी, फुटबॉलर ग्लैन मार्टिन्स और अनवर अली, क्रिकेटर अनुज रावत और स्विमर श्रीहरि भी शामिल हैं। बॉलीवुड एक्टर और कोहली के बड़ी फैन ईशान खट्टर भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। कोहली का यह 34वां जन्मदिन है। वह फिलहाल भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।
कोहली ने अब तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 49.53 की औसत से 8074 रन। इनमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं. वनडे में उन्होंने 57.68 की औसत से 12,344 रन बनाए हैं। इनमें 43 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 53.13 की औसत से 3,932 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।