फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: ICC Announced Schedule and Venues of Tournament to be held from 17th October to 14th November in UAE And Oman

T20 World Cup: सामने आई तारीख, 17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, 14 नवंबर को फाइनल

Tue, 29 Jun 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 03:59 PM IST
सार

T20 World Cup 2021: आईसीसी ने कहा कि बीसीसीआई टी-20 विश्व कप 2021 का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: ICC Announced Schedule and Venues of Tournament to be held from 17th October to 14th November in UAE And Oman
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) किया जाएगा। कुछ मुकाबले ओमान में भी हो सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। आईसीसी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। बता दें कि बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

 
इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने की पुष्टि कर दी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था हम टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा।
विज्ञापन


पहले दौर में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राउंड-1 में 12 मैच होंगे जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। आठ टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) में से क्वालिफाई हुईं चार टीमें शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20 टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। पहला दौर यूएई के एक स्थल के अलावा ओमान में होगा जिससे सुपर 12 के मैचों के लिए यूएई के मुख्य मैदानों की पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन




सुपर-12 चरण में होंगे 30 मैच 
सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed