फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WOrld Cup 2021 pakistan captain Babar Azam said do not get over excited after beating India

T20 WOrld Cup 2021: बाबर आजम ने खिलाड़ियों को दी नसीहत, कहा- भारत को हराकर ज्यादा उत्साहित न हों

Mon, 25 Oct 2021 02:41 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 25 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

रविवार को टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम के खिलाड़ियों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मिली जीत से ज्यादा उत्साहित न हों। 

विज्ञापन
T20 WOrld Cup 2021 pakistan captain Babar Azam said do not get over excited after beating India
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने टीम के खिलाड़ियों को नसीहत दी है। रविवार को टी-20 मैच में भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद बाबर आजम ने खिलाड़ियों से कहा, वह नहीं चाहते हैं कि भारत के खिलाफ मिली जीते से टीम ज्यादा उत्साहित हो। उनका कहना है कि विश्व कप जीतने के लिए हमें शेष मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने यादगार पारियां खेलते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। 

विज्ञापन

बाबर-रिजवान ने जड़े अर्धशतक

विश्व कप मैच में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाने में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारियां खेलते अर्द्धशतक लगाए। रिजवान 89 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि बाबर ने 68 रनों की नॉटआउट पारी खेली। भारत द्वारा दिए गए 152 रनों के टारगेट को पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप जीतने पर फोकस

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किए गए वीडियो में अपनी टीम के खिलाड़ियों से कहा, देखिए भारत के खिलाफ मिल जीत हमें किसी व्यक्तिगत परफॉर्मेंस के चलते नहीं मिली है, इसमें पूरी टीम का सहयोग था और इसे हमें आगे भी बनाए रखना है, यह अभी शुरुआत है और खुशी मनाएं, लेकिन भारत को हराने के बाद जीत के जश्न में न बहें, हमें आगे देखना है और विश्व कप जीतने में हमारा फोकस है, इसलिेए टीम इंडिया के खिलाफ मिली जीत से ज्यादा उत्साहित न हों। 

विज्ञापन

29 साल में पहली बार जीता पाकिस्तान

जहां तक विश्व कप मैचों की बात है तो पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 29 साल में पहली बार जीती है। साल 1992 के विश्व कप से शुरू हुआ भारत के जीतने का सिलसिला अब तक जारी रहा। इस दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 12 बार वर्ल्ड कप मुकाबलों में हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed