फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 IND vs AFG Fantasy 11 dream 11 squad team news team detalis IND vs AFG dream11 team prediction

IND vs AFG Fantasy 11: अफगानिस्तान के राशिद खान और शहजाद दिला सकते हैं अंक, भारत के राहुल और बुमराह पर करें भरोसा

Wed, 03 Nov 2021 11:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 11:08 AM IST
सार

Note: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 IND vs AFG Fantasy 11 dream 11 squad team news team detalis IND vs AFG dream11 team prediction
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 33वां मुकाबला भारत-अफगानिस्तान के बीच बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारत के ओपनर लोकेश राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली धमाल मचा सकते हैं। यदि फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो अबू धाबी की धीमी पिच पर स्पिन गेंदबाज ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विज्ञापन


विकेटकीपर
भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं और पिछले कई मैचों से वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वहीं अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद पारी की शुरुआत करते हैं और पिछले तीन मैचों में वो अच्छी लय में दिखे हैं। इस मैच में आप शहजाद को बतौर विकेटकीपर अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बल्लेबाज
आप अपनी टीम में चार बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। पिछले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाज इस मैच में रन बनाने के लिए बेताब होंगे। ऐसे में रोहित, राहुल और विराट को आप अपनी टीम में रख सकते हैं। इसके अलावा नजीबुल्लाह जादरान को भी आप अपनी टीम में रख सकते हैं। उनके अलावा अफगानिस्तान के हजरुतुल्लाह जजई भी अच्छी लय में हैं और वो भी अच्छे अंक दिला सकते हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा भरोसेमंद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑलराउंडर्स
आप अपनी टीम में दो ऑलराउंडर्स रख सकते हैं। भारत के रवींद्र जडेजा और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को टीम में रखा जा सकता है। भारत के हार्दिक अभी लय में नहीं हैं और उन्होंने पिछले मैच में ही गेंदबाजी फिर से शुरू की है। इसके अलावा अफगानिस्तान का भी कोई ऑलराउंडर भारत के खिलाफ कुछ खास करेगा। इसकी उम्मीदें कम हैं। ऐसे में टीम में दो ऑलराउंडर रखना ही बेहतर होगा।  

गेंदबाज
भारत और अफगानिस्तान दोनों ही टीमों में कई शानदार गेंदबाज हैं और इनमें से चार गेंदबाजों को आप अपनी टीम में रख सकते हैं। इनमें राशिद खान, रवीचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा आप भारत के मोहम्मद शमी पर भी भरोसा जता सकते हैं। 

कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या गेंदबाज में से कप्तान और उप कप्तान का चयन करना फायदेमंद हो सकता है। आप राहुल और राशिद खान को कप्तान और उपकप्तान बना सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारतः रोहित शर्मा, ईशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती/रविचंद्रन अश्विन।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नवीन-उल-हक, हामिद हसन।
 
फैंटेसी-11 के लिए टीम

विकेटकीपर: मोहम्मद शहजाद
बल्लेबाज: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, नजीबुल्लाह जादरान
ऑलराउंडर: मोहम्मद नबी, रवींद्र जडेजा
गेंदबाज: राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती

संभावित एकादश:

भारत
केएल राहुल, ईशान किशन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती/ रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह।


अफगानिस्तान
हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, उस्मान घनी, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, हामिद हसन, नवीन-उल-हक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed