फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Hasan Ali Was Trolled For Dropping Catch In The Semi final against Australia Match, Said I'll come back stronger

हसन अली ने मांगी माफी: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- इससे सीख मिलेगी और मजबूत बनूंगा, दुआओं के लिए शुक्रिया

Sun, 14 Nov 2021 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Nov 2021 05:20 PM IST
सार

मैथ्यू वेड का कैच छोड़ना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ा था और वेड ने उसके बाद लगातार तीन गेंदों पर छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। इसके बाद पाकिस्तान में हसन अली और उनकी पत्नी को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Hasan Ali Was Trolled For Dropping Catch In The Semi final against Australia Match, Said I'll come back stronger
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पाक गेंदबाज हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था। इसके साथ ही खराब गेंदबाजी भी की थी। इसके लिए अब हसन ने माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन


मैथ्यू वेड का कैच छोड़ना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ा था और वेड ने उसके बाद लगातार तीन गेंदों पर छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। इसके बाद पाकिस्तान में हसन अली और उनकी पत्नी को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। उन्हें धमकी भी दी गई थी। अब हसन अली ने पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों से अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। 
विज्ञापन


हसन ने सोशल मीडिया पर लिखा- मुझे पता है आप लोग मुझसे काफी निराश हैं क्योंकि मैं आप लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, लेकिन मुझसे ज्यादा दुखी शायद ही कोई हो। आपकी मुझसे जो उम्मीदें हैं, उसके लिए निराश न हों। मैं अपने देश की सेवा करना चाहता हूं। मैं फिर से कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं और मजबूत होकर आपके सामने आऊंगा। आपके मैसेज और दुआओं के लिए शुक्रिया। मुझे इसकी बहुत ज्यादा जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन की पत्नी भारत की रहने वाली हैं
हसन की पत्नी सामिया भारत की रहने वाली हैं। ट्रोलर्स ने हसन और उनकी पत्नी को जमकर ट्रोल किया था। हसन को पाकिस्तान में 'गद्दार' तक कहा जा रहा था। कुछ ने तो ट्वीट कर कहा था कि हसन को आते ही गोली मार दो। सामिया भारत में हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली हैं। वह अमीरात एयरलाइंस में एक फ्लाइट इंजीनियर हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed