फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Englanad batter Jason Roy said Big shame that we do not have Ben Stokes Jofra Archer in the squad

T20 World Cup: विश्व कप अभियान से पहले जेसन रॉय का छलका दर्द, कहा- टीम में स्टोक्स-आर्चर का न होना शर्म की बात

Thu, 21 Oct 2021 02:57 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 21 Oct 2021 02:57 PM IST
सार

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जेसन रॉय ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि इन दोनों चैंपियन खिलाड़ियों का विश्व कप टीम में न होना शर्म की बात है। इंग्लैंड टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Englanad batter Jason Roy said Big shame that we do not have Ben Stokes Jofra Archer in the squad
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप टीम में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की सुपरहिट जोड़ी का न होना बड़ी शर्म की बात है। इसके बावजूद उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम में काफी गहराई है जो विश्व कप जीतने का दमखम रखती है। 2019 विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलकर इंग्लैंड को चैंपियन बनने वाले करिश्माई ऑलराउंडर बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए अनिश्चितकालीन ब्रेक पर हैं और वह अपनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं। जबकि, आर्चर दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर के चलते क्रिकेट से दूर हैं।

विज्ञापन

समस्या नहीं शर्म है

बातचीत के दौरान जेसन रॉय ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक समस्या है, यह शर्म की बात है, उन दोनों का विश्व कप टीम में न होना निश्चित रूप से शर्म की बात है।  लेकिन आप जानते हैं कि वह दोनों दोबारा फिट और स्वस्थ होने की कगार पर हैं। इसके अलावा इंग्लैंड को उस समय दोहरा झटका लगा जब आईपीएल के दौरान सैम करन पीठ में चोट के चलते आईपीएल समेत इंग्लैंड की विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनके भाई टॉम करन को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता की बात नहीं

बातचीत के दौरान जेसन रॉय ने कहा कि उनके लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि विश्व कप में आगे जाने के लिए उनकी बेंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत है। उन्होंने आगे कहा, आप हमारी टीम की गहराई को देखें हमारे पास जो खिलाड़ी हैं जो बेहद प्रभावशाली हैं, लड़कों ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और वे बहुत कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि यह बिलकुल चिंता की बात है। जेसन रॉय के मुताबिक, हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो निश्चित रूप से शत-प्रतिशत योगदान देंगे, उनके पास पर्याप्त कौशल है।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में मिली थी हार

भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत ने अंग्रेजों पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सात विकेट से हराया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे जिसे टीम इंडिया ने आसानी से चेज कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed