फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 AFG vs PAK Despite Afghanistan defeat Rashid Khan creates history breaks Lasith Malinga and Shakib Al Hasan record

T20 World Cup: अफगानिस्तान की हार के बावूजूद राशिद खान ने रचा इतिहास, मलिंगा-शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 30 Oct 2021 09:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 30 Oct 2021 09:03 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान के राशिद खान ने व्यक्तिगत तौर पर इतिहास रच दिया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैंं। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 AFG vs PAK Despite Afghanistan defeat Rashid Khan creates history breaks Lasith Malinga and Shakib Al Hasan record
विकेट आउट करने के बाद राशिद खान - फोटो : twitter@T20WorldCup

विस्तार

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भले ही अफगानिस्तान को हार मिली हो लेकिन राशिद खान ने इस मुकाबले में व्यक्तिगत तौर पर इतिहास रच दिया। वह टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। लसिथ मलिंगा, शाकिब अल हसन और टिम साउदी यह तीन बॉलर हैं जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में राशिद 100 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं।  

विज्ञापन

राशिद ने तोड़ा मलिंगा-शाकिब का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद खान ने अपने 53वें मैच में मोहम्मद हफीज को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में सौ विकेट पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने मलिंगा और शाकिब को पीछे छोड़ दिया। लसिथ मलिंगा ने 76 और टीम साउदी ने 82 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले में राशिद खान ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए थे। हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

जहां तक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने की बात है तो यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने 94 मैचों में 117 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 20 रन देकर पांच विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 83 टी-20 मैचों में 107 विकेट लिेए थे। जबकि, राशिद खान 101 विकेट के साथ तीसरे और टिम साउदी 100 विकेट से साथ चौथे नंबर पर बरकरार हैं। 

विज्ञापन

तीनों प्रारूपों मे सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले बॉलर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तीनों पारूपों पर नजर डाली जाए तो टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमन के नाम दर्ज है। उनके अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एकदिवसीय और टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed