फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Two teams reached Super-12, Netherlands entry in India's group, Sri Lankan team in Group of Death

T20 WC: सुपर-12 में पहुंची दो टीमें, भारत के ग्रुप में नीदरलैंड की एंट्री, श्रीलंकाई टीम ग्रुप ऑफ डेथ में

Thu, 20 Oct 2022 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीलॉन्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीलॉन्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Oct 2022 05:47 PM IST
सार

नियम के मुताबिक, ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली टीम सुपर-12 में ग्रुप ऑफ डेथ यानी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वाले ग्रुप में जाती। वहीं, ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भारत के ग्रुप में एंट्री होगी।

विज्ञापन
T20 WC: Two teams reached Super-12, Netherlands entry in India's group, Sri Lankan team in Group of Death
सुपर-12 में श्रीलंका और नीदरलैंड की एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रुप-ए से सुपर-12 राउंड में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला हो गया है। एशियाई चैंपियन श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में जगह बनाने में कामयाब रही है। गुरुवार को खेले गए क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में यूएई ने नामीबिया को सात रन से हरा दिया। इससे नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में पहुंचने में कामयाब रही। श्रीलंका ने ग्रुप-ए में टॉप पर क्वालिफाइंग राउंड को खत्म किया। वहीं, नीदरलैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


 

नियम के मुताबिक, ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली टीम को सुपर-12 में ग्रुप ऑफ डेथ यानी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वाले ग्रुप में जाना था। वहीं, ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भारत के ग्रुप में एंट्री मिलती। ऐसे में श्रीलंकाई टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 और नीदरलैंड की सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वालिफाइंग राउंड से दो और टीमों को सुपर-12 में पहुंचना है। इसका फैसला शुक्रवार को ग्रुप-बी के दो मुकाबलों से हो जाएगा। क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज का मुकाबला आयरलैंड से है, जबकि स्कॉटलैंड की टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। इन दोनों मैचों में से जीतने वाली टीम सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेगी। ग्रुप-बी से टॉप पर रहने वाली टीम भारत के ग्रुप में और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में पहुंचेगी।

क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-ए का फाइनल चार्ट

ग्रुप-ए टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट  
श्रीलंका 3 2 1 4 +0.667 क्वालिफाइड
नीदरलैंड्स 3 2 1 4 -0.162 क्वालिफाइड
नामीबिया 3 1 2 2 +0.730 बाहर
यूएई 3 1 2 2 -1.235 बाहर
 

क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी में अब तक

ग्रुप-बी मैच जीते हारे पाइंट्स नेट रन रेट
स्कॉटलैंड 2 1 1 2 +0.759
जिम्बाब्वे 2 1 1 2 0.000
वेस्टइंडीज 2 1 1 2 -0.275
आयरलैंड 2 1 1 2 -0.468
विज्ञापन

सुपर-12 राउंड के लिए 10 टीमें मिल चुकी हैं। सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका और क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी की एक टीम होगी। वहीं, ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और ग्रुप-बी की टॉप टीम होगी।

नामीबिया बनाम यूएई मैच में क्या हुआ?
नामीबिया को सुपर-12 में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी थी। अगर नामीबिया की टीम यूएई को हरा देती तो ग्रुप-ए में टॉप पर रहकर खत्म करती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मोहम्मद वसीम के 50 रन और कप्तान सी रिजवान के नाबाद 43 रन की बदौलत यूएई ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अरविंद ने 21 रन और अलिशान शराफू ने चार रन की पारी खेली। इसके अलावा बासिल हमीद 14 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया की ओर से डेवीड वीजे, शोल्ट्ज और बेन शिकोंगो ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 141 रन ही बना सकी। डेविड वीजे के अलावा नामीबिया का कोई बल्लेबाज नहीं चला। माइकल वान लिंगेन, कप्तान जेरार्ड इरैस्मस, जान फ्रीलिंक, वीजे और रुबेन ट्रंपलमैन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। लिंगेन 10 रन, इरैस्मस 16 रन, फ्रीलिंक 14 रन और ट्रंपलमैन 25 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वीजे ने 36 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। 

वीजे आखिरी ओवर में आउट हुए और वहीं नामीबिया की जीत की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा। नामीबिया को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 12 रन ही बना सकी। 19वें ओवर और 20वें ओवर में छह-छह रन बन सके। यूएई की ओर से बासिल और जहूर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जुनैद सिद्दकी, कार्तिक मयप्पन और मोहम्मद वसीम को एक-एक विकेट मिला। यूएई की टीम किसी भी वर्ल्ड कप में पहली बार कोई मैच जीत पाई है।

ग्रुप-ए में बाकी टीमों का कैसा रहा हाल?
ग्रुप-ए में नामीबिया और यूएई के अलावा श्रीलंका और नीदरलैंड की भी टीम थी। नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में एशियाई चैंपियन श्रीलंका को हराया था। वहीं, नीदरलैंड ने यूएई को हराया। इसके बाद नीदरलैंड ने नामीबिया को हराकर वापसी की, जबकि श्रीलंका ने यूएई को हराकर सुपर-12 के लिए अपना दावा पेश किया।

गुरुवार को नीदरलैंड को हराकर श्रीलंकाई टीम ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गई। वहीं, नीदरलैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई थी। ऐसे में तीन मैचों के बाद श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों के चार-चार अंक थे। हालांकि, श्रीलंका का नेट रन रेट पॉजिटिव और नीदरलैंड का निगेटिव था।

नामीबिया की टीम दो मैचों के बाद अंक के साथ यूएई के खिलाफ मैच में उतरी, लेकिन टीम का नेट रन रेट पॉजिटिव था। ऐसे में नामीबिया को सिर्फ जीत की जरूरत थी और वह नीदरलैंड और श्रीलंका दोनों को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच जाती, वहीं नीदरलैंड बाहर हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब श्रीलंका और नीदरलैंड ने चार-चार अंकों के साथ सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed