फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Mithali Raj boosted Indias confidence said UAE conditions are similar, it will be beneficial

T20 WC: विश्व कप से पहले मिताली राज ने बढ़ाया भारत का आत्मविश्वास, बोलीं- UAE की परिस्थितियां समान, होगा फायदा

Fri, 20 Sep 2024 10:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Sep 2024 10:20 PM IST
सार

भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन
T20 WC: Mithali Raj boosted Indias confidence said UAE conditions are similar, it will be beneficial
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने भरोसा जताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की परिस्थितियां भारत के समान होंगी, जिससे टीम को फायदा मिलेगा। बता दें कि, इस टूर्नामेंट का आगाज तीन अक्तूबर से होगा। सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय टीम का हो चुका एलान
आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम की घोषणा कर चुका है। इसमें हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिताली का बयान
टूर्नामेंट के नौवें संस्करण से पहले दिग्गज महिला खिलाड़ी मिताली राज ने भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा- यूएई की परिस्थितियां भी काफी समान हैं इसलिए हम कह सकते हैं कि हमारी टीम को फायदा मिलेगा। भारत अब तक महिला टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। इस बार हरमनप्रीत की सेना से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

टीम को पहले खिताब का इंतजार
अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही भारतीय टीम को मिताली ने संयम बरकरार रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा- भारतीय महिला टीम ने अभी तक अंडर-19 विश्व कप के अलावा कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। मैं निश्चित रूप से चाहूंगी कि टीम अच्छा करे क्योंकि जब हम विश्व कप में जाते हैं तो हर किसी की तरह हम भी अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed