फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC 2021 Virat Kohli led Indian cricket team to face arch rivals Pakistan on October 24

IND vs PAK T20: भारत और पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, टी-20 वर्ल्ड कप में इस दिन होगी भिड़ंत

Wed, 04 Aug 2021 01:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 04 Aug 2021 01:43 PM IST
सार

आगामी टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होेंगी। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। 

विज्ञापन
T20 WC 2021 Virat Kohli led Indian cricket team to face arch rivals Pakistan on October 24
भारत बनामपाकिस्तान - फोटो : social media

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप में खेले जाने वाले मैच को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप में आज तक भारत से जीता नहीं है। साल 2021 में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। इससे पहले 2021 टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे यूएई स्थानांतरित कर दिया गया। 

विज्ञापन


2021 टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा यह तय था लेकिन किस दिन खेलाल जाएगा इस तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन अब ताऱीख की घोषणा कर दी गई है।  भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में यह मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

बीते महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2021 में खेले जाने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्रुप का एलान किया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस विश्व का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में करा रहा है। यह विश्व कप 17 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर कर खेला जाएगा। चिर प्रतिदंवदी भारत और पाकिस्तान को दूसरे ग्रुप में रखा गया है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में यह मुकाबला देखने को मिलेगा। टी-20 विश्व कप में मार्च 2021 तक की टीमों के रैंक के आधार पर ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप एक में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के अलावा दो क्वालीफायर टीमों को रखा जाएगा। जबकि दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को रखा गया है। वहीं राउंड वन में दो क्वालीफायर टीमों को जगह दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed