फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20: Mongolia team all out for 12 while chasing 218 runs, shameful record, six batters out for zero IPL

T20: 218 रन का पीछा करते हुए 12 पर सिमटी मंगोलियाई टीम, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड, शून्य पर आउट हुए छह बल्लेबाज

Wed, 08 May 2024 09:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 May 2024 09:50 PM IST
सार

जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मंगोलिया की टीम केवल 8.2 ओवर में 12 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
T20: Mongolia team all out for 12 while chasing 218 runs, shameful record, six batters out for zero IPL
जापान की टीम - फोटो : Japan Cricket

विस्तार

एशियाई खेलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मंगोलिया ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिकेट में डेब्यू के सात महीने बाद जापान के खिलाफ बुधवार को यह टीम केवल 12 रन पर सिमट गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन

जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मंगोलिया की टीम केवल 8.2 ओवर में 12 रन पर ऑलआउट हो गई। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन के नाम। आइल ऑफ मैन की टीम ने 26 फरवरी 2023 को स्पेन के खिलाफ 10 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान की तरफ से 17 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज काजुमा कातो स्टैफोर्ड ने 3.2 ओवर में सात रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि अब्दुल समद (चार रन देकर दो विकेट) और मकोतो तानियामा (कोई रन दिए बिना दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए। मंगोलिया की तरफ से तूर सुमाया ने सर्वाधिक चार रन बनाए। मंगोलिया की टीम के छह बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। 
विज्ञापन

इससे पहले मंगोलिया को मालदीव से भी नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम ने नौ विकेट पर 60 रन बनाए थे। जापान के खिलाफ यह मैच मंगोलिया का टी20 में पांचवां मैच है। 

जापान ने यह मैच 205 रन से अपने नाम किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से चौथी बड़ी जीत है। रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड नेपाल के नाम पर है जिसने एशियाई खेलों में मंगोलिया को 273 रन से हराया था। उस मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314/3 का स्कोर बनाया था और मंगोलिया को 41 रन पर समेट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed