फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 Leagues: Three Champions in a Day – Nitish’s Team Lifts DPL, Winners Crowned in The Hundred

T20 League: एक दिन में तीन-तीन लीग के विजेता का हुआ फैसला, DPL में नीतीश की टीम चैंपियन, द हंड्रेड में ये जीते

Mon, 01 Sep 2025 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

द हंड्रेड पुरुषों के फाइनल में सैम बिलिंग्स की अगुआई वाली ओवल इन्विन्सिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रन से हराकर जीत हासिल की, जबकि द हंड्रेड महिलाओं में होली आर्मिटेज की अगुआई वाली नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने सदर्न ब्रेव को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
T20 Leagues: Three Champions in a Day – Nitish’s Team Lifts DPL, Winners Crowned in The Hundred
ट्रॉफी के साथ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स, दिल्ली लायंस और ओवल इन्विन्सिबल्स की टीम - फोटो : Twitter @thehundred @DelhiPLT20

विस्तार

एक दिन में तीन-तीन लीग्स के फाइनल...यानी रोमांच का ओवरडोज। सुपर संडे में 31 अगस्त को तीन-तीन लीग्स के फाइनल देखने को मिले। जहां एक तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान नीतीश राणा ने अपनी काबिलियत का नमूना पेश करते हुए 49 गेंद में नाबाद 79 रन बनाकर पश्चिम दिल्ली लायंस को सेंट्रल दिल्ली लायंस पर छह विकेट से जीत दिलाकर दिल्ली प्रीमियर लीग खिताब 2025 दिलाया। वहीं, द हंड्रेड के पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में विजेता का फैसला हुआ। रविवार को खेले गए पुरुषों के फाइनल में सैम बिलिंग्स की अगुआई वाली ओवल इन्विन्सिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रन से हराकर जीत हासिल की, जबकि महिलाओं में होली आर्मिटेज की अगुआई वाली नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने सदर्न ब्रेव को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

दिल्ली प्रीमियर लीग
जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस को शुरूआती झटके लगे जब सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाजों सिमरजीत सिंह और अरुण पुंडीर ने लगातार विकेट लेकर पांचवें ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 48 रन कर दिया। इसके बाद कप्तान राणा ने मयंक गुसाई के साथ 42 रन की साझेदारी की। उसके बाद ऋतिक शौकीन (27 गेंद में नाबाद 42) के रूप में उन्हें अच्छा जोड़ीदार मिल गया। राणा ने अपनी पारी में छह छक्के लगाए। इससे पहले सेंट्रल दिल्ली ने 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। राणा ने गेंदबाजी में भी जलवा दिखाते हुए चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

द हंड्रेड (पुरुष)
पुरुषों के फाइनल में ओवल इन्विन्सिबल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में पांच विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। विल जैक्स ने 41 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं, जॉर्डन कॉक्स ने 28 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट लिए। वहीं, 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 100 गेंद में आठ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 38 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। ओवल की ओर से नाथन सॉटर ने तीन विकेट लिए। ओवल की टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले 2023 और 2024 में भी यही टीम चैंपियन बनी थी।

विज्ञापन

द हंड्रेड (महिला)
वहीं, महिलाओं में सदर्न ब्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंद में छह विकेट पर 115 रन बनाए थे। वॉयट हॉज ने 25 रन, सोफी डिवाइन ने 23 रन, फ्रेया कैंप ने 26 रन और मैडिविलियर्स ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। नॉर्दर्न की ओर से केट क्रॉस और एनाबेल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले। 116 रन के लक्ष्य को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 88 गेंद पर तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। डेविना पेरिन ने 17 रन बनाए। वहीं, फीबी लिचफील्ड ने 26 रन की पारी खेली। सदरलैंड 25 गेंद में 28 रन और निकोला कैरी 25 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। सदर्न की ओर से डिवाइन, मेडी और क्लो ट्रायन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed