भारत के लिए अच्छी खबर, आखिरी टी-20 से पहले टीम से जुड़े 'यॉर्कर किंग' नटराजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान गुरुवार को टीम से जुड़ गए। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'नटराजन ने यो यो टेस्ट और दो किमी दौड़ सहित सभी अनिवार्य परीक्षण पास कर लिए थे। वह कुछ दिन पहले अहमदाबाद पहुंच गया था लेकिन जैव सुरक्षित वातावरण का हिस्सा नहीं होने के कारण उसे कुछ दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ा था।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने वाले 29 वर्षीय 'यॉर्कर किंग' नटराजन कंधे और घुटने की चोट से परेशान थे, जिसके कारण वह वर्तमान श्रृंखला के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे।