फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup Chennai Super kings csk den likely to be Team India home for during T20 WC Support staff to land in Dubai on Oct 2

T-20 World Cup: यूएई में सीएसके का होटल हो सकता टीम इंडिया का अड्डा, सपोर्ट स्टाफ दो अक्तूबर को पहुंचेगा दुबई

Mon, 27 Sep 2021 02:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 27 Sep 2021 02:19 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स के होटल में रुकने की उम्मीद है। आईपीएल के 14वें सत्र के समाप्त होने के दो दिन बाद विश्व कप मुकाबले शुरू हो जाएंगे। भारत 24 अक्तूबर को टी-20 विश्व कप का पहला मुकाबला पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगा। 

विज्ञापन
T-20 World Cup Chennai Super kings csk den likely to be Team India home for during T20 WC Support staff to land in Dubai on Oct 2
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत होने में एक महीन से कम वक्त बचा है। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाला विश्व कप आईपीएल के 14वें सीजन के दो दिन बाद शुरू होगा। जिसके चलते ज्यादातर खिलाड़ी दुबई में मौजूद रहेंगे। ऐसी उम्मीद है कि इस दौरान भारतीय टीम चेन्नई सुपर किंग्स के होटल द 8 पाम में रुकेगी। इन दिनों आईपीएल 2021 का दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है। बीसीसीआई ने इस होटल को टीम इंडिया के घर के रूप में चुना है।

विज्ञापन

24 अक्तूबर से शूरू होगा भारत का विश्व कप अभियान

टी-20 विश्व कप में भारत अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को खेलेगा। इस दिन टीम इंडिया का मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। भारत की वर्ल्ड कप टीम में चुने गए खिलाड़ी इन दिनों यूएई में हैं और वह आईपीएल खेल रहे है। ये खिलाड़ी 2 अक्तूबर को दुबई में सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपोर्ट स्टाफ 2 अक्तूबर को पहुंचेगा दुबई

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, उम्मीद है कि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के दौरान द 8 पाम में रुकेगी। फिलहाल डील को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है लेकिन निश्चित है। सूत्र ने आगे कहा कि कोचिंग स्टाफ 2 अक्तूबर को दुबई पहुंचेगा। वर्ल्ड कप बायो-बबल में शामिल होने से पहले उसे छह दिन क्वारंटीन रहना होगा। 

विज्ञापन

17 अक्तूबर से होगी विश्व कप की शुरुआत

आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। पहला मैच मेजबान ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा। इसी दिन एक दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, 14 नवंबर को टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed