फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Virat Kohli led Team India will play warm up games against Australia and England before T-20 WC

T-20 World Cup: भारत विश्व कप से पहले खेलेगा दो वार्म-अप मैच, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी 'विराट' सेना

Wed, 13 Oct 2021 02:41 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 13 Oct 2021 02:41 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। इन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Virat Kohli led Team India will play warm up games against Australia and England before T-20 WC
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरूआत होने में एक महीने का समय बाकी है। ऐसे में सभी टीमें खिताब जीतने के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में किया है। पहले इसका आयोजन भारत में होना था लेकिन कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए बीसीसीआई ने इस यूएई और ओमान स्थानांतरित कर दिया। इस बहुत प्रतीक्षित टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले दो वार्म-अप मैच खेलेगा। 

विज्ञापन


इग्लैंड के खिलाफ पहला वार्म-अप मैच

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी-20 विश्व कप से पहले अभ्यास के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 18 अक्टूबर को खेला जएगा। भारत की विश्व कप टीम में ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने काफी समय से टी-20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में यह अभ्यास टीम इंडिया के लिए फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा दूसरा वार्म-अप मैच

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के बाद भारत अपना अगला अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। एक सूत्र ने समाचार एएनआई से बात करते हुए भारत के दो अभ्यास मैच खेले जाने की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 सितंबर को हुई थी विश्व कप टीम की घोषणा

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते 8 सितंबर को टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। भारतीय टीम में चार साल बाद आर अश्विन की वापसी हुई जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा कुछ सीनियर खिलाडियों शिखर धवन और युजवेंद्र चहल को 15 सदस्यीय टीम में मौका नहीं मिला। इसके अलावा भारतीय टीम में एमएस धोनी की वापसी मेंटोर के रूप में हुई। 


24 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारत अपने विश्व कप सफर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान आज तक विश्व कप मैचों में भारत से जीत नहीं पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed