फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy: shikhar dhawan fails again, Meghalya upsets Mumbai 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राउंड-अप धवन फिर फ्लाप, मेघालय ने रोका मुंबई का विजयरथ

Fri, 15 Nov 2019 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 15 Nov 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy: shikhar dhawan fails again, Meghalya upsets Mumbai 
शिखर धवन - फोटो : file photo

खिताब की प्रबल दावेदार मुंबई का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांच मैचों से चला आ रहा विजय रथ शुक्रवार को मेघालय ने रोक दिया। मेघालय ने मुंबई को छह विकेट से हराया जो उसकी दूसरी जीत है। वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान को छह विकेट पर 157 रन के स्कोर पर रोकने दिया। जय बिष्टा ने 44, आदित्य तारे ने 27, सूर्यकुमार यादव 28 और सिद्धेश लाड ने 22 रन बनाए। इसके बाद मेघालय ने रवि भामीदिपति (नाबाद 61) और संजय यादव (55 रन) के अर्द्धशतकों से चार गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। यह मुंबई की टूर्नामेंट के छह मैचों में पहली हार है।

विज्ञापन


दिल्ली ने झारखंड को नौ रन से हराया
भारतीय ओपनर शिखर धवन (6 गेंद, 9 रन) एक बार फिर फ्लाप रहे लेकिन नीतिश राणा (42 गेंद, 66 रन) और हिम्मत सिंह (22 गेंद, 51* रन) की अर्द्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में झारखंड को नौ रन से पराजित किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। हितेन दलाल ने 38 रन की पारी खेली। धवन उत्कर्ष सिंह की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। बायें हाथ का यह खिलाड़ी जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ शून्य पर आउट हुआ था। इसके बाद झारखंड को छह विकेट पर 167 रन पर रोककर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। झारखंड के लिए उत्कर्ष ने नाबाद 49, कुमार देवब्रत ने 33, विराट सिंह ने 32 और सौरभ तिवारी ने 24  रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह ने तीन और प्रांशु विजयरन ने दो विकेट चटकाए।  
विज्ञापन


जेएंडके की जीत में चमके शुभम
सूरत। शुभम खजूरिया (78) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी और अब्दुल समाद (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी से जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) ने नगालैंड को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत दर्ज की। जेएंडके ने नगालैंड को श्रीकांत मुंडे (63*) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद चार विकेट पर 128 रन पर ही रोक दिया। परवेज रसूल ने दो विकेट झटके। इसके 11.5 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी ने मणिपुर को छह विकेट से हराया
गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने लो स्कोरिंग मैच में मणिपुर को 44 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मोहसिन खान (2/9) और अंकित राजपूत  (2/14) के सामने मणिपुर की टीम पहले खेलते हुए सात विकेट पर 89 रन ही बना पाई। उसके तीन बल्लेबाज रेक्स सिंह (30), के मेईतेई (18) और जॉनसन सिंह (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। उत्तर प्रदेश ने लक्ष्य को रिकूं सिंह(39*) और उपेंद्र यादव (29*) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 54 रन की अटूट साझेदारी के दम पर 12.4 ओवर में 93 रन बनाकर हासिल कर लिया।

चैतन्य ने दिलाई हरियाणा को जीत
 चैतन्य बिश्नोई (42*) और हर्षल पटेल (39) की पारियों से हरियाणा ने मिजोरम को 62 गेंद शेष रहते सात विकेट से धो डाला। हरियाणा ने मिजोरम को पहले पांच विकेट पर 95 रन पर रोक दिया। पवन ने 32 और तरुवर कोहली ने 26 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य को 9.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।  

हिमाचल आठ विकेट से हारा
हिमाचल प्रदेश को महाराष्ट्र के हाथों आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम आठ विकेट पर 135 रन ही बना पाई। प्रशांत चोपड़ा ने 28, राणा ने 24, ऋषि धवन ने 22 और एकांत सेन ने 20 रन बनाए। महाराष्ट्र ने 19 ओवर में दो विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। रितुराज गायकवाड़ ने नाबाद 82, केदार जाधव ने 31 और नौशाद शेख ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed