Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 Madhya Pradesh announced squad Rajat Patidar to lead the team

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: पाटीदार संभालेंगे मध्य प्रदेश की कमान, माधव तिवारी को नहीं मिली जगह; देखें स्क्वाड

Sat, 07 Nov 2026 05:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Nov 2026 05:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की टीम रजत पटीदार की अगुआई में खेलने उतरेगी। मध्य प्रदेश का पहला मैच 14 नवंबर को केरल के साथ होगा।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 Madhya Pradesh announced squad Rajat Patidar to lead the team
रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश का कप्तान नियुक्त किया गया है। 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश को एलीट ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम अपने पहले चार मैच न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी, जबकि बाकी तीन मुकाबले मोहाली में आयोजित होंगे। आईपीएल में बतौर कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को साल 2025 और 2026 में लगातार दो खिताब जिताने वाले पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पूरे लीग चरण के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

टीम में कौन-कौन शामिल 
पाटीदार और बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अरशद खान कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे। इंडिया ए टीम में पाटीदार को कप्तान तिलक वर्मा का डिप्टी (उपकप्तान) नियुक्त किया गया है। भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे खेल चुके पाटीदार के अलावा, मध्य प्रदेश के लिए बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी, हर्ष गावली और अनिकेत वर्मा को जिम्मेदारी उठानी होगी। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मध्य प्रदेश लीग टी20 सिंधिया कप 2026 में उज्जैन फाल्कन्स के लिए खेलने के बावजूद, सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर माधव तिवारी को टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में हर्ष गावली और अपूर्व द्विवेदी के रूप में दो विकेटकीपर शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग की कमान भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान संभालेंगे। उनके साथ मंगेश यादव, बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह, ऑफ-स्पिनर सारांश जैन और बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर शिवांग कुमार भी टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में नहीं चुना गया है, क्योंकि वे फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश का कार्यक्रम
मध्य प्रदेश 14 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ में केरल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद एमपी की टीम 16 नवंबर को असम से, 18 नवंबर को त्रिपुरा से और 20 नवंबर को आंध्र से भिड़ेगी। मध्य प्रदेश को 22 नवंबर को महाराष्ट्र, 24 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और 26 नवंबर को अपने अंतिम ग्रुप मैच में पुडुचेरी से भी भिड़ना है। अगर पाटीदार असम के खिलाफ खेल के बाद चले जाते हैं, तो चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में मध्य प्रदेश टीम प्रबंधन को अपने शेष खेलों के लिए एक स्टैंड-इन कप्तान की घोषणा करनी होगी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की टीम: अंकुश सिंह, अक्षत रघुवंशी, हर्ष गावली (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), अनिकेत वर्मा, रितिक टाडा, अपूर्व द्विवेदी (विकेटकीपर), सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय सिंह, शिवम शुक्ला, शिवांग कुमार, अवेश खान, त्रिपुरेश सिंह, राहुल बाथम और मंगेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed