फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy 2019: wriddhiman saha smash 2nd T20 century

सैयद मुश्ताक अली: साहा ने शतक के साथ की वापसी, टी-20 में जड़ा अपना दूसरा शतक

Wed, 27 Feb 2019 08:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy 2019: wriddhiman saha smash 2nd T20 century
ऋद्धिमान साहा
कंधे में चोट के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने वापसी के बाद अपना पहला शतक जड़ा। उनकी 62 गेंदों पर 16 चौकों और चार छक्कों से खेली गई 129 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत बंगाल ने अरुणाचल प्रदेश ने 107 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


साहा का यह टी-20 में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2014 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए बेंगलोर के खिलाफ शतक जड़ा था। बंगाल ने छह विकेट पर 234 रन बनाए। अरुणाचल की टीम चार विकेट पर 127 रन ही बना पाई। साहा ने पिछली चार पारियों में 11, 03, 06 और 02 रन बनाए थे।
विज्ञापन


अंतिम गेंद पर सर्विसेज को एक रन से हराया, चौथी जीत के साथ ग्रुप ई की तालिका में शीर्ष पर यूपी

समर्थ सिंह (70) और रिंकू सिंह (56*) के शानदार अर्धशतकों के दम पर उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में सर्विसेज को रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर एक रन से पराजित कर चौथी जीत दर्ज की। इससे टीम ग्रुप ई की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने पांच विकेट पर 138 रन बनाए। एक समय यूपी ने 36 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे ऐसे में रिंकू और समर्थ ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में सर्विसेज की टीम छह विकेट पर 137 रन ही बना पाई। विकास हथवाला ने 39 और रजत पालीवाल ने 30 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से अंकित चौधरी, यश दयाल, सौरभ चौधरी, अक्शदीप नाथ और शिव सिंह ने एक-एक विकेट झटका।

महाराष्ट्र ने थामा उत्तराखंड का विजय रथ
उत्तराखंड का लगातार चार मैचों से चला आ रहा विजय रथ बुधवार को महाराष्ट्र ने थाम दिया। दस विकेट से मिली इस करारी शिकस्त के साथ उत्तराखंड ग्रुप ई की तालिका में शीर्ष से तीसरे नंबर पर खिसक गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम 18.1 ओवर में मात्र 89 रन पर ढेर हो गई। उसके तीन बल्लेबाज कप्तार रजत भाटिया (28), वैभव सिंह पंवार (25) और विजय शर्मा (22) ही दहाई का स्कोर कर सके। महराष्ट्र की ओर से सत्यजीत ने चार और विशाल ने दो विकेट झटके। महाराष्ट्र ने 90 रन के लक्ष्य को 8.2 ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। कप्तान राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 51 और ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 28 रन की पारी खेली।
 
जम्मू एंड कश्मीर की टीम 65 रन पर लुढ़की
जम्मू एंड कश्मीर को केरल के हाथों 94 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह जेएंडके की पांच मैचों में तीसरी हार है। केरल से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएंडके की टीम 14.2 ओवर में मात्र 65 रन पर लुढ़क गई। जतिन वधावन (25) और इरफान पठान (10) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। सुधेसन ने तीन और निदीश व विनोप ने दो-दो विकेट लिए। केरल ने पहले खेलते हुए विनोप 52 और मोहम्मद अजहरुद्दीन 32 की पारियों से सात विकेट पर 159 रन बनाए। 

अंकित और प्रशांत के दम पर जीता हिमाचल
अंकित मैनी (3/29) की उम्दा गेंदबाजी के बाद प्रशांत चोपड़ा (68) की नाबाद शतकीय पारी से हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय की 77 रन की पारी की मदद से नौ विकेट पर 138 रन बनाए। मैनी के अलावा कंवर अभिनय ने दो विकेट लिए। हिमाचल ने लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। प्रशांत के अलावा एकांत सेन ने 35 और ऋषि धवन ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। प्रशांत ने अपनी नाबाद पारी में 53 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के जड़े।

गुंतशवीर के शतक से जीता हरियाणा
गुंतशवीर सिंह (100 रन, 54 गेंद, 7 छक्के, 5 चौके) की नाबाद शतकीय पारी से हरियाणा ने मिजोरम को 39 रन से पराजित किया। हरियाणा ने पहले खेलते हुए दो विकेट पर 205 रन बनाए। चैतन्य बिश्नोई (33 रिटायर्ट हर्ट) और सुमित कुमार (41) ने गुंतशवीर का अच्छा साथ दिया। बदल में मिजोरम की टीम तरुवर कोहली (63) और अखिल राजपूत (59) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 130 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 166 रन की बना पाई। आशीष हुड्डा और राहुल तेवतिया ने दो-दो विकेट झटके।

शुभमन ने दिलाई पंजाब को पहली जीत
शुभमन गिल (70 रन, 40 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से पंजाब ने सिक्किम को नौ विकेट से रौंदकर अपनी पहली जीत दर्ज की। सिक्किम से मिले 91 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 10.5 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाकर हासिल कर लिया। मनन वोहरा ने नाबाद 13 रन बनाए। इससे पहले पंजाब के गेंदबाजों ने सिक्किम को आठ विकेट पर 90 रन पर ही रोक दिया। मिलिंद कुमार ने 37 और बिवेक दयाल ने 18 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से बलतेज सिंह और कृष्ण ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed