फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali: tamil nadu and haryana win, baroda beats delhi by one run 

सैयद मुश्ताक ट्रॉफीः तमिलनाडु-हरियाणा की जीत, बड़ौदा ने दिल्ली को एक रन से हराया

Fri, 22 Nov 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Nov 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali: tamil nadu and haryana win, baroda beats delhi by one run 
-

सलामी बल्लेबाज कुंवर बिधुड़ी की अर्धशतकीय पारी के बाद भी बड़ौदा ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर बड़ौदा ने छह विकेट पर 151 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी को नौ विकेट पर 150 रन पर रोक दिया। 

विज्ञापन


बड़ौदा के लिए 24 रन देकर तीन विकेट लेने वाले बाबाशाफी पठान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। बिधूड़ी ने 51 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 68 रन बनाए लेकिन दूसरी छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। अंखिरी ओवरों में सुबोध भाटी ने आठ गेंद में 20 रन बनाकर दिल्ली की उम्मीदें जगाई लेकिन टीम एक रन से पीछे रह गई। इससे पहले तमिलनाडु ने मुंबई को सात विकेट और हरियाणा ने राजस्थान को चार विकेट से हराया। 
विज्ञापन

 

तमिलनाडु ने वामहस्त स्पिनरों आर साई किशोर और एम सिद्धार्थ की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। पदार्पण मैच खेल रहे सिद्धार्थ ने 16 रन देकर चार विकेट लिये जबकि शानदार फार्म में चल रहे साई किशोर ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 121 ही बना सकी। तमिलनाडु ने 13.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 

टीम ने 49 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए। पारी के चौथे ओवर में शम्स मुलानी ने सलामी बल्लेबाज शाहरुख खान (17) के बाद बाबा अपराजित (शून्य) को पवेलियन भेजा। उन्होंने इसके बाद फार्म में चल रहे कप्तान दिनेश कार्तिक का भी विकेट चटकाया। मुलानी मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट लिये। सलामी बल्लेबाज सी हरि निशांत ने 44 गेंद में पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली। 

हरफनमौला विजय शंकर ने भी 20 गेंद में तीन चौके की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। इससे पहले मुंबई के लिए पृथ्वी शॉ (30) और मुलानी (73) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका। मुलानी ने 52 गेंद की परी में एक छक्का और 10 चौके लगाए।

दिन के पहले मुकाबले में हरियाणा के राहुल तेवतिया (18 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे और टीम सात विकेट पर 123 रन बना सकी। हरियाणा ने हर्षल पटेल (41) और सुमित कुमार (नाबाद 23) की अच्छी बल्लेबाजी से टीम ने 15.2 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed