फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sydney sixers a big challenge for super kings

सिडनी सिक्सर्स को आसानी में नहीं लेंगे धोनी

Sat, 13 Oct 2012 10:12 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
जोहानिसबर्ग/एजेंसी Updated Sat, 13 Oct 2012 10:12 PM IST
विज्ञापन
sydney sixers a big challenge for super kings
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जब उतरेंगे तो उनकी निगाहें जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। चेन्नई की टीम ग्रुप ‘बी’ के अपने पहले मुकाबले में रविवार को सिडनी सिक्सर्स से भिड़ेगी। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में दो बार और चैंपियंस लीग में 2010 में विजेता बना चुके हैं।
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स में कप्तान धोनी के अलावा जिन भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी उनमें सुरेश रैना, आर अश्विन, एस बद्रीनाथ, रविंद्र जडेजा और मुरली विजय प्रमुख हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों के रूप में चेन्नई के पास डग बोलिंजर, बेन हिल्फेनहास, माइक हसी और एल्बी मोर्कल जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। हालांकि चेन्नई की विपक्षी टीम सिडनी सिक्सर्स में ब्रैड हैडिन, नाथन मैककुलम, स्टीवन स्मिथ, मिचेल स्टार्क और शेन वाटसन जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वाटसन हाल ही में श्रीलंका में हुए वर्ल्ड कप टी-20 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीत चुके हैं। ऐसे में धोनी आस्ट्रेलिया की इस टीम को कतई हल्के में नहीं लेंगे।
विज्ञापन


प्रसारण : स्टार क्रिकेट पर शाम 5 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed