{"_id":"623b3f8ea3d24679e274f40f","slug":"swot-analysis-of-delhi-capitals-team-strong-batting-lineup-but-weak-bowling-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: दिल्ली की बल्लेबाजी दमदार, लेकिन गेंदबाजी में कमी, डेथ ओवर में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमजोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: दिल्ली की बल्लेबाजी दमदार, लेकिन गेंदबाजी में कमी, डेथ ओवर में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमजोर
Wed, 23 Mar 2022 09:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:13 PM IST
सार
दिल्ली की टीम में बेहतरीन बल्लेबाजों की भरमार है, लेकिन टीम में नोर्टजे के अलावा कोई भी अच्छा डेथ गेंदबाज नहीं है। वहीं रोवमैन पॉवेल के ऊपर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की टीम पिछले दो तीन सालों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल रही है। 2020 में यह टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी। इसके बाद 2021 में भी अंकतालिका में टॉप पर थी, लेकिन कोई नॉकआउट मुकाबला नहीं जीत पाई थी। पिछले दो सीजन में दिल्ली की गेंदबाजी बहुत मजबूत थी, लेकिन इस सीजन ऐसा नहीं है। नोर्टजे के अलावा टीम में कोई भी प्रभावी गेंदबाज नहीं है। इसके अलावा दिल्ली के पास अच्छे फिनिशर की भी कमी है। इस बार पंत के लिए अपनी टीम को प्लेऑफ तक ले जाना मुश्किल काम होगा।
यहां हम दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान इस टीम को कहां काम करना होगा और कैसे यह टीम पूरी तरह से संतुलित टीम बन सकती है।
दिल्ली की बल्लेबाजी शानदार
दिल्ली की बल्लेबाजी शानदार है डेविड वार्नर से लेकर पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ी बड़ी पारियां खेलने में सक्षम हैं। वहीं कप्तान पंत बीच के ओवरों में कमाल कर सकते हैं। रोवमैन पॉवेल अंत के ओवरों में बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी बल्ले के साथ योगदान दे सकते हैं। पटेल दिल्ली के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में कह सकते हैं कि दिल्ली की बल्लेबाजी में काफी गहराई भी है।
विज्ञापन
गेंदबाजी कमजोर, पॉवेल भरोसेमंद फिनिशर नहीं
इस सीजन दिल्ली की गेंदबाजी पहले की तरह मजबूत नहीं है। पहले टीम में रबाडा, नोर्टजे और आवेश खान जैसे गेंदबाज थे। वहीं अश्विन और अक्षर की स्पिन जोड़ी भी कमाल की थी। अब नोर्टजे के अलावा कोई दमदार तेज गेंदबाज नहीं है। शार्दुल और साकरिया के लिए रन रोकना बड़ी चुनौती होगी। वहीं स्पिन विभाग में अक्षर के अलावा कुलदीप भी ज्यादा भरोसेमंद नहीं हैं। अंत के ओवरों में नोर्टजे के अलावा कौन गेंदबाजी करेगा और कितना कामयाब होगा। यह बड़ा सवाल है।
दिल्ली के पास पॉवेल के अलावा कोई अच्छा फिनिशर नहीं है। वहीं पॉवेल भी ज्यादा भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं हैं। उनके आउट होने पर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल तेजी से रन नहीं बना सकते।
अपने दम पर मैच पलट सकते हैं ये खिलाड़ी
दिल्ली की टीम में मैच विनर्स की भरमार है। वॉर्नर, शॉ और कप्तान पंत जैसे खिलाड़ी कुछ ओवरों के अंदर ही मैच का रुख पलट सकते हैं। रोवमैन पॉवेल भी टी-20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। एनरिक नोर्टजे अपनी गेंदबाजी से टीम को मैच जिता सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम
डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया।