फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryansh Shedge preparing for IPL praised Shreyas Iyer said everything will be easy

Shreyas-Suryansh: आईपीएल की तैयारियों में जुटे सूर्यांश शेडगे ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ, कहा- सब आसान होगा

Wed, 29 Jan 2025 06:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Jan 2025 06:14 PM IST
सार

22 वर्षीय शेडगे पहले ही घरेलू क्रिकेट में सूत्रधार की काबिलियत दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अय्यर की कप्तानी में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Suryansh Shedge preparing for IPL praised Shreyas Iyer said everything will be easy
सूर्यांश शेडगे - फोटो : PTI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा चुने गए मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे अपने पहले आईपीएल सत्र की तैयारी में जुटे हैं। उनका मानना है कि श्रेयस अय्यर की मौजूदगी उनके लिए चीजें आसान बनाएगी। 
विज्ञापन

SMAT में मुंबई की जीत में शेडगे ने निभाई थी अहम भूमिका
22 वर्षीय शेडगे पहले ही घरेलू क्रिकेट में सूत्रधार की काबिलियत दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अय्यर की कप्तानी में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। शेडगे ने फाइनल मैच में 15 गेंद में नाबाद 36 रन बनाने के साथ गेंदबाजी (32 रन देकर एक विकेट) में भी योगदान दिया था। मध्य प्रदेश पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अय्यर की मौजूदगी से सब आसान होगा'
इस सत्र में मुंबई के लिए डेब्यू करने शेडगे का मानना है कि अय्यर की मौजूदगी से उन्हें पंजाब किंग्स में खिलाड़ियों से जल्दी सांमजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। उन्होंनेकहा, 'अगर आप पिछले कुछ साल में पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड को देखें तो वे हमेशा नयी प्रतिभाओं में निवेश करते हैं और घरेलू सर्किट पर बारीकी से नजर रखते हैं। मैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर सच में काफी उत्साहित हूं। श्रेयस भैया के कप्तान होने से यह आसान होगा क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं।'
विज्ञापन

रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में काम करने को उत्साहित हैं शेडगे
सूर्यांश शेडगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर खास तौर पर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'रिकी पोंटिंग महान खिलाड़ी हैं। संन्यास के बाद वह लगातार क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed