फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav special knock in Mumbai T20 League after exclusion from Indian t20i team

Suryakumar Yadav: 200 का स्ट्राइक रेट और तूफानी अर्धशतक, टीम से बाहर होते ही पुराने रंग में लौटे सूर्या! Video

Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
सार

भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टी20 लीग में शानदार वापसी करते हुए 36 गेंदों में 72 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी 200 के स्ट्राइक रेट वाली पारी की बदौलत ट्रंफ नाइट्स ने मराठा रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav special knock in Mumbai T20 League after exclusion from Indian t20i team
सूर्यकुमार यादव (मुंबई टी20 लीग) - फोटो : Jiohotsar (videograb)

विस्तार

स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टी20 लीग में अपने बल्ले का दम दिखाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। सोमवार को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ट्रंफ नाइट्स ने मराठा रॉयल्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 72 रन
मराठा रॉयल्स द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रंफ नाइट्स की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार के अलावा नूतन कुमार गोयल ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 42 गेंदों पर 56 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत ट्रंफ नाइट्स ने लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद दिखाया दम
सूर्यकुमार यादव को हाल ही में भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था। उनसे टी20 टीम की कप्तानी भी वापस ले ली गई और आगामी आयरलैंड तथा इंग्लैंड दौरे के लिए भी उनका चयन नहीं हुआ। ऐसे में मुंबई टी20 लीग में खेली गई उनकी यह विस्फोटक पारी काफी अहम मानी जा रही है। सूर्यकुमार ने अपने बल्ले से शानदार जवाब देते हुए संकेत दिया है कि वह अब भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed