{"_id":"678fad9f8941464af9070cac","slug":"suryakumar-yadav-speaks-on-not-got-selected-in-champions-trophy-squad-before-first-t20i-against-england-know-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं सूर्यकुमार? जानिए क्या बोले टी20 कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं सूर्यकुमार? जानिए क्या बोले टी20 कप्तान
Tue, 21 Jan 2025 07:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:52 PM IST
सार
सूर्या से जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह मायूस नहीं हैं। भारतीय टी20 कप्तान ने कहा- कोई मायूस क्यों होगा? मैं अगर अच्छा (वनडे में) करूंगा तो टीम में जगह मिलेगी। मैंने अगर अच्छा नहीं किया तो ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव-रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं। पहले मैच की पूर्व संध्या पर स्टार बल्लेबाज ने मीडिया को संबोधित करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। इसमें रोहित शर्मा को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
सूर्या से जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह मायूस नहीं हैं। भारतीय टी20 कप्तान ने कहा- 'कोई मायूस क्यों होगा? मैं अगर अच्छा (वनडे में) करूंगा तो टीम में जगह मिलेगी। मैंने अगर अच्छा नहीं किया तो ऐसा नहीं होगा। इसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैं वनडे में अपने प्रदर्शन से निराश हूं'
दाएं हाथ के बल्लेबाज इस बात से निराश हैं कि वह वनडे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके कारण उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया। सूर्यकुमार ने 37 वनडे मैचों में सिर्फ 773 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने कहा, 'मुझे यह मलाल है कि मैंने इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर मैंने अच्छा किया होता तो मैं उस टीम में होता। जिस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है वह जगह का हकदार है।'

बुमराह और शमी बनेंगे अन्य टीमों के लिए मुसीबत
सूर्या का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अगर फिट रहते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खतरनाक संयोजन साबित होंगे। उन्होंने आगे कहा- 'उन्होंने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है। वे अनुभवी गेंदबाज हैं। जब भी आप भारत के लिए खेलते हैं तो यह एक अलग तरह की भावना होती है। इसमें जिम्मेदारी का भी एहसास होता है और आप देश के लिए खेलना पसंद करते है। दोनों को एक साथ गेंदबाजी करते देखना अच्छा होगा जैसा कि हमने एकदिवसीय विश्व कप में देखा था।'