WI Inning
104/1 (11 ov)
Shai Hope 13(14)*
John Campbell 76 (43)
IND elected to bowl
{"_id":"60adb72fbb21463d35508a30","slug":"suryakumar-yadav-self-confidence-in-t20-debut-came-in-handy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार बोले: टी20 पदार्पण में खुद पर भरोसा काम आया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सूर्यकुमार बोले: टी20 पदार्पण में खुद पर भरोसा काम आया
Wed, 26 May 2021 08:19 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 May 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Surya kumar yadav
लंबे इंतजार के बाद इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भारतीय टीम की तरफ से अपनी पहली पारी से पूर्व थोड़ा बैचेन थे लेकिन उन्होंने खुद को शांतचित बने रहने और स्वयं पर विश्वास करने की सलाह दी जिससे मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने आप से कहा कि खुद पर विश्वास रखो।’
सूर्यकुमार को अपने पदार्पण मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने अहमदाबाद में अपने दूसरे टी20 मैच में 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले गए वीडियो में कहा, आपने अगर अच्छे से देखा होगा तो मैं उस समय काफी उत्साहित था। जब मैं बल्लेबाजी के लिए अंदर जा रहा था तो भागकर जा रहा था।
अब तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था और इसलिए जब मैं पैड पहनकर डगआउट में आया तो थोड़ा बैचेन था और ऐसा होना जरूरी भी था क्योंकि यदि ऐसा नहीं होता है तो आप अंदर जाकर अच्छा प्रदर्शन कैसे करोगे। सूर्यकुमार ने कहा, ‘जब मैं मैदान पर जा रहा था तो मेरे दिमाग में कई बातें घूमने लगी कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए मैंने क्या किया है। मुझे तब जवाब मिल गया जब मैंने स्वयं से कहा कि वही करना है भाई जो अब तक करते रहे हो, उससे हटकर कुछ नहीं करना है।
विज्ञापन
पहली ही गेंद पर जड़ा था छक्का
सूर्यकुमार ने अपनी पारी की शुरुआत इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर पर छक्का जड़कर की थी। उन्होंने कहा, ‘लोग उस छक्के के बारे में बात करते हैं कि भारत की तरफ से पहली गेंद खेलते हुए मैं कैसा महसूस कर रहा था। थोड़ा शांतचित रहना जरूरी थी और मैं जानता था कि आर्चर ने आईपीएल में क्या किया है और वह बल्लेबाजों पर कैसे हावी होते हैं। उन्होंने कहा, इसलिए मुझे कुछ अनुमान था कि वह कैसी गेंद डालेंगे और अच्छा यह हुआ कि उन्होंने वैसी ही गेंद डाली। इसके बाद जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी उससे मैं बहुत खुश था।