फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav Out Of Afghanistan Series With Injury, Hardik Pandya Also Unlikely to return

IND vs AFG: टखने की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 से बाहर हुए सूर्यकुमार, इस स्टार के खेलने पर भी संशय

Sat, 23 Dec 2023 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Dec 2023 09:33 AM IST
सार

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि सूर्या रिहैब के लिए एनसीए पहुंच चुके हैं। आईपीएल से पहले वह अपनी फिटनेस को परखने के लिए फरवरी में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Out Of Afghanistan Series With Injury, Hardik Pandya Also Unlikely to return
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टखने की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें यह चोट हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में लगी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूर्या अब फरवरी में क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि 31 साल के सूर्या एनसीए में रिहैब के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं। आईपीएल से पहले वह अपनी फिटनेस को परखने के लिए फरवरी में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल सकते हैं। हार्दिक पांड्या के टखने की चोट से उबरने की संभावना कम दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Suryakumar Yadav Out Of Afghanistan Series With Injury, Hardik Pandya Also Unlikely to return
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
ऐसे में हार्दिक और सूर्यकुमार के नहीं होने से राष्ट्रीय चयनकर्ता रोहित शर्मा से टीम की कप्तानी के लिए कह सकते हैं। वहीं, अगर ईशान किशन भी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

सूर्या को फिट होने में लग सकता है छह हफ्ते का समय
एनसीए की मेडिकल साइंस टीम ने कहा है कि उन्हें ठीक होने में छह हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज तक फिट होने की संभावना न के बराबर है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज तीन हफ्ते में शुरू होने जा रही है। आईपीएल में खेलने से पहले वह फरवरी में रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं। 

Suryakumar Yadav Out Of Afghanistan Series With Injury, Hardik Pandya Also Unlikely to return
जडेजा, श्रेयस और गिल - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा या श्रेयस, कौन होगा कप्तान?
यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या और हार्दिक, दोनों की गैरमौजूदगी में टीम की कमान किसे दी जाती है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि रोहित शर्मा को टीम लीड करने के लिए कहा जा सकता है। अगर वह नहीं माने तो रवींद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कमान सौंपी जा सकती है।

हालांकि, जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट खेलने हैं, ऐसे में बीसीसीआई को उनके भी वर्कलोड का ध्यान रखना है। बोर्ड के सामने चिंता यह है कि ऋतुराज गायकवाड़ की भी अंगुली में चोट है और उनके भी फिट होने की संभावना कम है। श्रेयस अय्यर भी कप्तानी के विकल्प हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed