फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh raina to miss in IPL for first time

जीवन में पहली बार कोई आईपीएल मैच मिस करेंगे सुरेश रैना

Tue, 10 May 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Suresh raina to miss in IPL for first time

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कभी नहीं टूटेगा, लेकिन उनका यह अजेय कीर्तिमान अब थम जाएगा।

विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज और गुजरात लायंस के कप्तान रैना के नाम 2008 से लेकर अब खेले सभी मैचों में खेलने का रिकॉर्ड है। आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी और वह तब से लेकर अपनी टीम के खेले सभी मैच खेले हैं।
विज्ञापन


छोटे कद से इस विस्फोटक बल्लेबाज के नाम न सिर्फ आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है बल्कि उनके नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। लगातार खेले 143 मैचों में उन्होंने 33.48 की औसत से रिकॉर्ड 3985 रन बना चुके हैं। इनमें से 132 मैच उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग में खेले हैं और अब गुजरात लायंस के लिए वह 11 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के शुरुआती 7 संस्करण में वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले, लेकिन अगले दो साल के लिए लीग से प्रतिबंधित किए जाने के बाद वह गुजरात की टीम से जुड़ गए जिसके कप्तान भी वह बने। दिलचस्प यह है कि उनकी कप्तानी में गुजरात शानदार खेल दिखा रही है और इस सत्र में 11 मैचों में से 7 में जीत हासिल कर 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले सुरेश रैना अब आईपीएल करियर में पहली बार अपना कोई मैच मिस करने जा रहे हैं और वह भी किसी चोट के कारण नहीं। वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं और इसलिए उन्होंने मैच से छुट्टी ली है। वह आईपीएल छोड़कर अपनी पत्नी से मिलने के रवाना भी हो गए हैं।

तो रैना की जगह कौन लेगा IPL की शीर्ष टीम की कमान!

Suresh raina to miss in IPL for first time

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में जोरदार जीत के बाद उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि मैं अपनी पत्नी से मिलने नीदरलैंड्स जा रहा हूं और मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं।

इससे पहले रैना ने 8 मई को मदर्स डे पर पोस्ट करके यह संकेत दे दिए थे कि वह अगले मैच में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

अब रैना के टीम से बाहर होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच को गुजरात लायंस का कार्यवाहक कप्तान बनाया जा सकता है। गुजरात की टीम का अगला मैच 14 को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को बंगलुरू में है। गुजरात के 19 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक उनके लौटने की उम्मीद है। गुजरात लायंस को अंतिम लीग मैच 21 मई को मुंबई इंडियंस से खेलना है। 

उन्होंने पिछले साल बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से साथ शादी रचाई थी।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed