{"_id":"f388ffe4-e647-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"suresh-raina-ravindra-jadeja-clash-over-dropped-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान पर भिड़े सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर भिड़े सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा
पोर्ट ऑफ स्पेन
Updated Sat, 06 Jul 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को हुए वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा आपस में भिड़ गए।
कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शांत किया। दरअसल रैना ने जडेजा की गेंद पर दो कैच टपका दिए थे।
26वें ओवर में सेकंड स्लिप पर रैना से पहला कैच छूटा जबकि दूसरा कैच 32वें ओवर में छूटा। उस समय तो जडेजा ने कुछ नहीं कहा लेकिन जब वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिरा तो रैना ने जडेजा को सफाई देने की कोशिश की।
लेकिन जडेजा कुछ सुनने को तैयार नहीं थे और अपना सिर झटकते रहे। इसके बाद रैना ने अपनी बात सुनाने के लिए पीछे से जडेजा की गर्दन पकड़कर अपनी और खींचा।
इससे जडेजा और ज्यादा भड़क गए। दूसरी बार भिड़ंत तब हुई जब मैच जीतने के बाद पेवेलियन लौटते हुए रैना ने दूर से जडेजा को कुछ कहा। इससे जडेजा का पारा और भड़क गया और वह तेजी से रैना की ओर बढ़े।
विज्ञापन
दोनों के बीच काफी बहस हुई और एक बार फिर कोहली और इशांत ने बीच-बचाव किया। हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ी एक साथ बात करते हुए पेवेलियन लौटे।