{"_id":"59d8c9054f1c1ba7678b4837","slug":"suresh-raina-is-all-set-to-dance-in-bhuvneshwar-kumar-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवी की शादी में धमाल मचाने के लिए तैयार टीम इंडिया का खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवी की शादी में धमाल मचाने के लिए तैयार टीम इंडिया का खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:37 AM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की हाल ही में मेरठ की नुपूर नागर से सगाई हुई और जल्द ही दोनों विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेटर ने ग्रेटर नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में नुपूर नागर से सगाई की थी। 27 वर्षीय भुवी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को सगाई की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में भुवी व नुपूर के परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए।
विज्ञापन
इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करके कैप्शन लिखा, 'खुशियों की यादों में वापस गया, जिसने मुझे आगे आने वाले शानदार भविष्य की तरफ आगे बढ़ने और सपना देखने के लिए प्रेरित किया।'
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार के साथ लंबे समय से क्रिकेट खेलते आ रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने साथी की शादी की खबर पर खुशी व्यक्त की है। रैना ने भुवी को सोशल मीडिया पर बधाई दी और कहा कि वो उनकी शादी में जमकर डांस करेंगे। रैना ने ट्वीट किया, 'शुभकामनाएं भुवी, आपकी शादी में डांस करने पर ध्यान लगा हुआ है।'
विज्ञापन
Congratulations @BhuviOfficial looking forward to dance on your wedding 👍😁☑️😝💯 https://t.co/Nuk2iRtPdm
— Suresh Raina (@ImRaina) October 5, 2017
बता दें कि भारतीय टीम 7 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच रांची में खेला जाएगा। भुवनेश्वर कुमार इस टीम में खेलेंगे जबकि सुरेश रैना को जगह नहीं मिली है।