फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina goes past virat kohli and rohit sharma

सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में किया कमाल, विराट कोहली और 'हिटमैन' को छोड़ा पीछे

Wed, 24 Jan 2018 08:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
suresh raina goes past virat kohli and rohit sharma
सुरेश रैना

टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन फीका रहा है। उन्हें यो-यो टेस्ट पास करने में काफी संघर्ष करना पड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज को खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या के कारण राष्ट्रीय टीम से भी बाहर कर दिया गया। रैना ने फरवरी 2017 में टीम इंडिया की तरफ से आखिरी मैच खेला। 

विज्ञापन


इसका नतीजा यह रहा कि रैना का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन भी फीका रहा। अपनी बल्लेबाजी तकनीक को सुधारने के लिए रैना ने पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन का सहारा लिया और उनके मार्गदर्शन में पिछले साल नीदरलैंड्स में अभ्यास किया।
विज्ञापन


रैना के लिए कर्स्टन के मार्गदर्शन में अभ्यास करना सफलता का सबब बना क्योंकि उन्होंने हाल ही में यो-यो टेस्ट पास किया और इसके बाद वह अपनी पुरानी लय में भी नजर आए। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा। उन्होंने केवल 59 गेंदों में 126 रन की धुआंधार पारी खेली। रैना ने शतक केवल 49 गेंदों में जड़ा, जो फटाफट क्रिकेट में उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

suresh raina goes past virat kohli and rohit sharma
सुरेश रैना

रैना ने इसके बाद तमिलनाडु के खिलाफ 41 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। रैना ने इस दौरान टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही रैना ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और 'हिटमैन' रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। कोहली के 226 टी20 मैचों में 7,068 रन हैं जबकि रोहित के खाते में 6,825 रन दर्ज हैं।

सुरेश रैना ने इन दोनों को टी20 क्रिकेट में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर काबिज हैं।

बहरहाल, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बल्लेबाजों की लिस्ट इस प्रकार है:

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 11,068 रन

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)- 8,769 रन

किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)- 7,816 रन

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 7,572 रन

शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 7,450 रन

ब्रेड हॉज (ऑस्ट्रेलिया)- 7,406 रन

ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज)- 7,351 रन

सुरेश रैना (टीम इंडिया)- 7,114 रन

विराट कोहली (टीम इंडिया)- 7,068 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed