कोरोना काल में देर रात पार्टी कर विवादों में फंसे सुरेश रैना ने सफाई दी है। मुंबई पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर पर कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। ड्रैगलफ्लाई पब में गिरफ्तारी के तुरंत बाद बेल पर रिहा हुए रैना ने पूरे मामले पर खेद व्यक्त किया है। रैना की माने तो उन्हें स्थानीय नियमों की जानकारी नहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सुरेश मुंबई में शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। देर रात काम खत्म होने के बाद एक दोस्त के निमंत्रण पर वह पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी। गलती का अंदाजा होने के बाद भारतीय क्रिकेटर ने प्रशासन और पुलिस को कार्रवाई में पूरा सहयोग किया।
सुरेश रैना की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर हमेशा नियमों का ध्यान रखते हैं और उनका पालन करते हैं। मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक बगल में स्थित ड्रैगन फ्लाई पब में सुरेश रैना कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए थे। छापेमारी में रैना समेत 34 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
4 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
पांच सितारा होटल में स्थित इस क्लब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। धारा 188 के तहत सभी पर मामला दर्ज किया गया है। किसी ने मास्क नहीं लगाया था और न ही सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो पार्टी में ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, सिंगर गुरु रंधावा सरीखी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थीं।
5 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की गई है। सुरेश रैना साल 2020 में अलग-अलग कारणों से चर्चाओं में रहे। आईपीएल से ठीक पहले 15 अगस्त को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अचानक संन्यास का एलान किया। टीम के साथ यूएई भी गए, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए बिना कोई मैच खेले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।