फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina clears yo-yo test, and confirming his spot in team india

सुरेश रैना समेत ये खिलाड़ी हुए यो-यो टेस्ट में पास, जानिए किन पर लटकी तलवार 

Sat, 16 Jun 2018 07:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 07:14 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina clears yo-yo test, and confirming his spot in team india
सुरेश रैना

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ ही वह अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिए जाएंगे। इनके अलावा यह भी कनफर्म कर दिया गया है कि सिद्धार्थ कौल और जसप्रीस बुमराह भी यो-यो टेस्ट पास कर लिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इसकी जानकारी सुरेश रैना ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और सिद्धार्थ कौल को टैग करते हुए लिखा, 'देखिए इस खुशहाल चेहरे को। हम अपने भाई के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि हाल ही में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा, 'विराट कोहली समेत लगभग सारे खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। वहीं, अंबाती रायडू ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें यूके दौरे के लिए चुना गया था लेकिन वो इस टेस्ट को पास नहीं कर सके। उनका स्कोर टीम इंडिया और इंडिया ए में जगह के लिए जरूरी 16.1 से काफी कम रहा। रायडू को इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया जाएगा।' 


रायडू के टेस्ट में फेल हो जाने से अब उनके आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेलने को लेकर तलवार लटक गई है और ये लगभग तय है कि उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने लगभग डेढ़ साल के बाद टीम इंडिया में जगह बनाई थी, लेकिन टेस्ट में फेल हो जाने के कारण अब टीम इंडिया से उनकी छुट्टी हो सकती है। बता दें कि भारत को आयरलैंड में 27, 29 को दो टी-20 मैच खेलने हैं और इसके बाद टीम का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ  3 वन-डे, 5 टेस्ट और 3 टी-20 मैच खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed