फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Supream Court ban N Shrinivasan on paricipating in Upcoming icc meeting

श्रीनिवासन को फिर लगा SC से झटका, नहीं हो सकेंगे ICC मीटिंग में शामिल

Mon, 17 Apr 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 17 Apr 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Supream Court ban N Shrinivasan on paricipating in Upcoming icc meeting
एन श्रीनिवासन

सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि एन श्रीनिवासन 24 अप्रैल को होने वाली आईसीसी के बैठक में BCCI का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एन श्रीनिवासन को किसी भी सूरत में बीसीसीआई के प्रतिनिधित्व के लिए नामांकित नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और अमिताभ ठाकुर इस बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की सुनवाई की कि क्या 24 अप्रैल को ICC की मीटिंग में क्या BCCI की ओर से कोई अयोग्य व्यक्ति भाग ले सकता है या नहीं। मामले की सुनवाई करते हुए 
विज्ञापन

कोर्ट ने श्रीनिवासन को मीटिंग भेजे जाने पर आपत्ति जाहिर की। BCCI में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासनिक कमेटी ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि ICC की मीटिंग में भाग लेने के लिए राज्य संघों ने श्रीनिवासन और निरंजन शाह को नामांकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जबकि दोनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अयोग्य करार हो गए हैं। 13 अप्रैल को BCCI की एसजीएम(स्पेशल जनरल मीटिंग) होगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट अयोग्य व्यक्तियों के मीटिंग में जाने पर अपना आदेश सुनाया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल की मीटिंग पर रोक नहीं लगाई लेकिन यह साफ कर दिया कि मीटिंग में जो भी फैसला होगा वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed