फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunrisers hyderabad vs rajasthan royals match preview in ipl 2018

IPL 2018: सनराइजर्स और रॉयल्स में होगी रोमांचक जंग, स्मिथ-वॉर्नर की खल सकती है कमी

Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad vs rajasthan royals match preview in ipl 2018
sunrisers hyderabad vs rajasthan royals

इंडियन प्रीमियर लीग-11 (आईपीएल) के तहत सोमवार को भिड़ने जा रहे सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स टीमों को अपने-अपने कप्तानों क्रमश: डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की कमी से उबरना होगा। टूर्नामेंट में दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रहे राजस्थान रॉयल्स, और सनराइजर्स हैदराबाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने को लेकर बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंधित किए गए अपने अहम खिलाड़ियों की कमी का सामना कर रहे हैं, जहां स्मिथ की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे राजस्थान का नेतृत्व करेंगे वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैदराबाद की कमान संभालेंगे। हालांकि ज्यादातर टीमों में वॉर्नर और स्मिथ की जगह कोई नहीं ले सकता।

विज्ञापन


दोनों ही टीमें अब भी कागज पर काफी संतुलित दिख रही हैं। जहां सनराइजर्स नीलामी में अपने अधिकतर खिलाड़ियों को बनाए रखने में सफल रही थी, वहीं रॉयल्स ने बेन स्टोक्स (12.5 करोड़) और जयदेव उनादकट (11.5 करोड़) जैसे खिलाड़ियों पर काफी पैसे खर्च किए और वे इस सीजन की सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। टीम में बिग बैश लीग (बीबीएल) के स्टार डोर्सी शॉर्ट और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जिन्हें स्मिथ की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 

sunrisers hyderabad vs rajasthan royals match preview in ipl 2018
अजिंक्य रहाणे
साल 2016 में आईपीएल जीतने वाली हैदराबाद की टीम में वॉर्नर की अनुपस्थिति से शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में एक बड़ा खालीपन आ गया है। हालांकि एलेक्स हेल्स शिखर धवन के साथ पारी की अच्छी शुरुआत करने में सक्षम हैं। इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स तेजी से रन बटोरने में काफी माहिर हैं।

सनराइजर्स टीम में मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए मनीष पांडेय और यूसुफ  पठान को लिया गया है जबकि वह सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली टीमों में भी शामिल है। भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा तेज गेंदबाजी विभाग में दमखम दिखाएंगे जबकि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन स्पिन विभाग में उनकी मदद करेंगे।

संभावित टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद: एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हुड्डा, ऋद्धिमान साहा, रशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, हैनरिक क्लासेन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टुअर्ट बिन्नी, अंकित शर्मा/के गोथम, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed