{"_id":"6603cbf8546678c000061f28","slug":"sunrisers-hyderabad-vs-mumbai-indians-2024-live-streaming-where-how-to-watch-ipl-srh-vs-mi-live-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs MI Live Streaming: हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा मुंबई, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs MI Live Streaming: हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा मुंबई, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच
Wed, 27 Mar 2024 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:04 PM IST
सार
Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians (SRH vs MI) IPL Live Streaming, Telecast: दोनों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक आठ मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 के आठवें मैच में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का सामना 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कई बार कड़ी टक्कर देखने को मिली है और इस सीजन भी फैंस एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने नौ मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले मुंबई ने जीते हैं और यह टीम लगातार तीन जीत यानी जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। पिछले सीजन मुंबई ने हैदराबाद को दोनों मैचों में हराया था।
विज्ञापन
दोनों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक आठ मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हैदराबाद और मुंबई दोनों ने चार-चार मुकाबले जीते हैं। दोनों के बीच मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 16 विकेट लिए हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के आठवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आठवां मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला 27 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आठवां मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का आठवां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL
कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।