फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunrisers hyderabad vs chennai super kings ipl 2018 match 20 preview

SRHvCSK: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे SRH, CSK से होगी कांटे की टक्कर 

Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad vs chennai super kings ipl 2018 match 20 preview
cskvsrh

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को जब अपने घरेलू मैदान में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा वापस जीत की पटरी पर लौटने का होगा। वहीं, धोनी की टीम अपना विजय रथ आगे बढ़ाने को बेताब होगी। सनराइजर्स को गत गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने घर मोहाली में क्रिस गेल के आईपीएल-11 के पहले शतक के दम पर शिकस्त दी थी जोकि उसकी इस सीजन में पहली हार थी। चेन्नई और हैदराबाद दोनों ने ही अभी तक चार-चार मैच खेले हैं और तीन-तीन जीते हैं। दोनों के छह-छह अंक पर नेट रनरेट में चेन्नई आगे है। 

विज्ञापन

   
सनराइजर्स की गेंदबाजी में है दम 
सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रामण काफी मजबूत है। गेंदबाजों के दम पर ही उसने लगातार तीन मैच जीते थे। भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट), सिद्धार्थ कौल (6 विकेट), बिली स्टानलेक (5 विकेट) और शाकिब अल हसन (विकेट) विरोधी बल्लेबाजों को खूब तंग कर रहे हैं। बल्लेबाजी में टीम का दारोमदार कप्तान केन विलियम्सन और शिखर धवन के कंधों पर हैं। मनीष पांडे ने पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी तो खेली थी पर टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।  पंजाब के खिलाफ मैच में धवन रिटायर्ट हर्ट हो गए थे। उनकी कोहनी में गेंद लग गई थी। अभी तक उनकी चोट के बारे में स्थिति साफ नहीं हुई है। उनके न खेलने से सनराइजर्स को झटका लग सकता है। 
विज्ञापन


 वॉटसन लगा रहे वाट 
 चेन्नई के लिए ऑलराउंडर शेन वाटसन बल्ले और गेंद से विरोधी टीमों की वाट लगा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को उन्होंने 57 गेंदों पर 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को दमदार जीत दिलाई थी। इसके अलावा गेंद से भी कमाल कर रहे हैं। वह अभी तक छह विकेट चटका चुके हैं। चेन्नई को उनसे एक बार फिर बेहतर पारी की उम्मीद होगी। ड्वेन ब्रावो, सैम बिलिंग्स, धोनी और अबाती रायडू भी चेन्नई की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित टीमें:
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन, शिखर धवन, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और क्रिस जॉर्डन।


चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, सैम बिलिंग्स, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed