फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad have flown their players and staff to the Maldives In the middle of the IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल सीजन के बीच मालदीव पहुंचे सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य, ब्रेक के दौरान छुट्टियां मनाएंगे

Sun, 27 Apr 2025 03:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने मालदीव पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें टीम के सदस्य एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad have flown their players and staff to the Maldives In the middle of the IPL 2025
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 सीजन के बीच ही छुट्टियां मनाने का फैसला किया है और उसके खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ मालदीव पहुंचे हैं। हैदराबाद का हाल फिलहाल कोई मुकाबला नहीं है इसलिए छोटे ब्रेक के दौरान फ्रेंचाइजी ने टीम के सदस्यों को मालदीव ले जाने का फैसला लिया, जहां वे छुट्टियां मना रहे हैं। सनराइजर्स को अब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस का सामना करना है, लेकिन इसमें अभी समय है। 
विज्ञापन

सनराइजर्स ने शेयर किया वीडियो 
सनराइजर्स हैदराबाद ने मालदीव पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें टीम के सदस्य एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। हैदराबाद के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है और वह नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हैदराबाद की उम्मीदें बरकरार
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराया था और प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें जीवंत रखी थी।  यह हैदराबाद की चेपॉक में पहली जीत थी। शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया था।  

अंक तालिका में हुआ था सुधार 
चेपॉक पर यह लगातार चेन्नई की चौथी हार है। वहीं, सत्र की सातवीं शिकस्त है। हैदराबाद इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर पहुंच गया है। नौ मैचों में तीन मैच जीत चुकी पैट कमिंस की टीम के खाते में छह अंक हैं और उनका नेट रन रेट -1.103 का है। वहीं, चेन्नई चार अंक और -1.302 के नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है। इस शिकस्त के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed