{"_id":"8f6c46cc-9d06-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sunil-narine-has-a-golden-arm-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर के लिए 'ट्रंप कार्ड' हैं सुनीलः गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर के लिए 'ट्रंप कार्ड' हैं सुनीलः गांगुली
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 04 Apr 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
केकेआर को आईपीएल-6 के पहले मैच में जीत दिलाने वाले सुनील नरैन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के फेवरेट बन गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रन पर चार विकेट लेकर करारा झटका देने वाले सुनील नरैन की प्रशंसा करते हुए गांगुली ने कहा कि वा केकेआर के ट्रम्प कार्ड हैं।
इस घातक गेंदबाज के प्रदर्शन से प्रभावित गांगुली ने कहा कि केकेआर का यह कैरेबियाई खिलाड़ी आईपीएल-6 में सबसे कारगर हथियार होगा।
गांगुली ने कहा कि मैं केकेआर के खेल को देखकर बेहद खुश हूं और पहले गेम में जीत हमेशा अहम होती है। टीम की गेंदबाजी उसकी ताकत है जो उसे आगे भी मदद करेगी।
गांगुली ने इस बीच दिल्ली की हार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि डेयरडेविल्स के मुख्य खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के नहीं होने से टीम का खेल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन