फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil gavaskar trolled after comment on Shimron hetmyer wife trolls asks to remove from commentary

Sunil Gavaskar Controversy: हेटमायर की पत्नी पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे सुनील गावस्कर, कमेंट्री से हटाने की मांग

Sat, 21 May 2022 10:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 May 2022 10:40 AM IST
सार

आलोचकों ने सुनील गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की मांग की है। वो इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में फंस चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Sunil gavaskar trolled after comment on Shimron hetmyer wife trolls asks to remove from commentary
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर एक बार फिर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं। गावस्कर ने इस बार राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके बाद उन्हें कमेंट्री से हटाने की मांग हो रही है। इससे पहले वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर टिप्पणी करके विवादों में आ चुके हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान और चेन्नई के मैच के दौरान जब शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए तब कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि हेयमायर की पत्नी ने तो डिलिवर कर दिया है, अब देखना होगा कि हेटमायर डिलिवर कर पाते हैं या नहीं। इसके बाद हेटमायर सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हो गए। अब गावस्कर की इसी टिप्पणी पर बवाल हो रहा है। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर हाल ही में पिता बने हैं। पिता बनने के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए उन्होंने कुछ दिन की छुट्टी भी ली थी और अपने देश वेस्टइंडीज गए थे। पिता बनने के बाद हेटमायर ने अपने बच्चे के साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। पिता बनने के बाद हेटमायर फिर अपनी टीम से जुड़े और चेन्नई के खिलाफ मैच में खेले। 

चेन्नई के खिलाफ जब हेटमायर बल्लेबाजी करने आए तब अंग्रेजी कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि हेटमायर की पत्नी ने तो डिलिवर कर दिया है अब देखना होगा कि वो डिलिवर कर पाते हैं या नहीं। यह बात उनके पिता बनने से जुड़ी हुई थी। अब इस टिप्पणी को लेकर बवाल हो रहा है और गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की मांग की जा रही है। 

अनुष्का और विराट पर भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी

सुनील गावस्कर इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर भी विवादित  टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर खासा बवाल हुआ था। दुनियाभर में कोरोना महामारी आने के बाद भारतीय खिलाड़ी लॉकडाउन के समय अरने घरों में कैद थे। इस दौरान विराट और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का गेंदबाजी कर रही थीं। इसके बाद जब विराट मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो गावस्कर ने कहा था कि विराट लॉकडाउन में अनुष्का की गेंदों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। उनकी इस टिप्पणी पर भी काफी वबाल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed