फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar Takes A Subtle Dig At MS Dhoni, Recalls India Forgettable Tours whitewash Australia, England

Gavaskar on Dhoni: गावस्कर ने धोनी की कप्तानी पर उठाए सवाल, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन याद किया

Tue, 18 Jul 2023 11:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 11:52 AM IST
सार

सुनील गावस्कर ने धोनी की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि विदेशों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने भारत का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरा याद किया। 
 

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Takes A Subtle Dig At MS Dhoni, Recalls India Forgettable Tours whitewash Australia, England
सुनील गावस्कर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय कप्तानों को लेकर कड़वी सच्चाई बयां की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की हार के बारे में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नतीजा चाहे जो भी हो भारत में कप्तानों की नौकरी सुरक्षित रहती है। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट के पिछले एक दशक पर चर्चा करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि परिणाम चाहे जो भी हों, कप्तानों की नौकरी सुरक्षित है। गावस्कर ने एमएस धोनी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ''इस तरह की चीजें नहीं होती हैं। चाहे आप जीतें या हारें, कप्तान जानता है कि वह वहां रहेगा। ध्यान रखें, यह कोई ताजा मामला नहीं है। यह 2011 से हो रहा है। ऐसे नतीजे आए हैं जहां हम सीरीज में 0-4, 0-4 से हार गए, लेकिन कप्तान नहीं बदला। 
विज्ञापन


2011/12 सीजन में जब धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे, तब टीम इंग्लैंड (0-4) और ऑस्ट्रेलिया (0-4) से हार गई। विश्व कप जीतकर शिखर में पहुंचने के बाद, भारतीय क्रिकेट निचले स्तर पर पहुंच गया और टीम इंडिया किसी भी प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ कोई मैच जीते बिना दौरा खत्म करने वापस लौटी थी। भारत 2011/12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार टेस्ट हार गया (एक हार वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व में हुई)। टीम इंडिया त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भी पहुंचने में असफल रही। 2012 में, धोनी के नेतृत्व में भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, धोनी ने 2014 तक तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने दिसंबर 2014 में सभी को चौकाते हुए खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया। उनकी जगह विराट कोहली को कप्तान बनाया गया। कोहली ने सबसे सफल भारतीय कप्तान के रूप में अपना कप्तानी करियर समाप्त किया। रोहित शर्मा ने 2022 में विराट की जगह टेस्ट टीम की कमान संभाली और तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बन गए। रोहित की कप्तानी में ही भारत 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इससे पहले 2021 में विराट के नेतृत्व में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed