{"_id":"5c4f376fbdec220c0c3212ef","slug":"sunil-gavaskar-says-hardik-pandya-presence-ensures-all-bases-are-covered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांड्या की तारीफ में गावस्कर ने पढ़े कसीदे, बोले- वापसी से टीम अब हर तरह से मजबूत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांड्या की तारीफ में गावस्कर ने पढ़े कसीदे, बोले- वापसी से टीम अब हर तरह से मजबूत
Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
गावस्कर और पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को हार्दिक पांड्या की भारतीय वन-डे टीम में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गई।
विज्ञापन
एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके जांच के दायरे से गुजर रहे पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा।
विज्ञापन
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'वह बेहद प्रभावशाली रहा। यही वजह है कि टीम प्रबंधन उसे टीम में चाहता था। उसने असल में टीम का वह छोटा सा खालीपन दूर कर दिया जो कि उसमें बना हुआ था। इससे टीम संतुलित हो गई है। उसकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गई है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'उसने बहुत अच्छी लाइन से गेंदबाजी की। उसने बाउंसर का बहुत अच्छा उपयोग किया। हार्दिक पंड्या ने यह टीम में यह खूबी जोड़ी है। वह बेजोड़ क्षेत्ररक्षक है। वह कुछ असंभव कैच को संभव बना देता है और बड़ी चपलता से रन आउट करता है। वह बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करता है।' इनपुट-भाषा