{"_id":"67298b8dcad681538408198b","slug":"sunil-gavaskar-said-rohit-sharma-should-not-captain-for-the-australia-tour-in-case-he-misses-two-test-match-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: 'ऑस्ट्रेलिया में रोहित को कप्तानी नहीं करनी चाहिए', सुनील गावस्कर ने क्यों कहा ऐसा? जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: 'ऑस्ट्रेलिया में रोहित को कप्तानी नहीं करनी चाहिए', सुनील गावस्कर ने क्यों कहा ऐसा? जानें वजह
Tue, 05 Nov 2024 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:36 AM IST
सार
माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय कप्तान रोहित पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रोहित निजी कारणों के चलते इस सीरीज के शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। रोहित की अनुपस्थिति में पर्थ में 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में बुमराह टीम की कमान संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक से ज्यादा टेस्ट मैच से बाहर रहते हैं तो उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कमान सौंपी जानी चाहिए। गावस्कर ने इस संबंध में भारतीय टीम प्रबंधन से चीजें स्पष्ट करने कहा। गावस्कर ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय कप्तान का पहला मैच खेलना काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय कप्तान रोहित पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रोहित निजी कारणों के चलते इस सीरीज के शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। रोहित की अनुपस्थिति में पर्थ में 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में बुमराह टीम की कमान संभाल सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद रोहित ने कहा था कि वह फिलहाल कार्यक्रम को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गावस्कर ने कहा, कप्तान के लिए पहला मैच खेलना जरूरी है। अगर वह चोटिल हैं तो अलग बात है, लेकिन अनुपलब्ध रहने से उपकप्तान पर काफी दबाव आ जाता है। मैंने पढ़ा है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। मेरा मानना है कि इस स्थिति में चयन समिति को बुमराह को पूरे दौरे के लिए कप्तानी सौंप देनी चाहिए और रोहित से कहना चाहिए कि आप एक खिलाड़ी के तौर पर इस सीरीज में खेलें। पहले टेस्ट के लिए रोहित को टीम में होना ही चाहिए।
रोहित की फॉर्म चिंता का विषय
कप्तान रोहित की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान रोहित का बल्ला बिलकुल नहीं चला था और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वह कुल 100 रन भी नहीं बना सके थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की राह कठिन हो गई है। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम चार मैच जीतने होंगे। टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक भी टेस्ट हारने का जोखिम नहीं उठा सकती है।
कप्तान रोहित की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान रोहित का बल्ला बिलकुल नहीं चला था और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वह कुल 100 रन भी नहीं बना सके थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की राह कठिन हो गई है। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम चार मैच जीतने होंगे। टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक भी टेस्ट हारने का जोखिम नहीं उठा सकती है।