फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil Gavaskar raised quetions on team india for shikhar dhawan exit

टीम इंडिया पर भड़के गावस्कर, बोले- हमेशा इसी खिलाड़ी को बनाया जाता है 'बली का बकरा'

Sat, 13 Jan 2018 06:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
sunil Gavaskar raised quetions on team india for shikhar dhawan exit
सुनील गावस्कर

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवेन में हुए बदलावों को लेकर सुनील गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शिखर धवन को बाहर करने के फैसले को गलत ठहराते हुए उन्हें 'बलि का बकरा' बताया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी का स्तर जरा सा गिरते ही हमेशा शिखर धवन पर गाज गिरती है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर किए जाने के फैसले को भी गलत ठहराया है। गावस्कर ने कहा, 'पहले टेस्ट में भुवनेश्वर ने सुबह 3 विकेट लेकर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर किया गया।'
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि ऋद्धिमान सहा पहले टेस्ट में दबाव में दिख रहे थे, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर पार्थिव पटेल को लाया गया है। साहा पहले टेस्ट की पहली पारी में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में वह 8 रन के सस्ते स्कोर पर सिमट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि मेजबान टीम के हाथों केप टाउन में पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं। दूसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह केएल राहुल का लाया गया है। जबकि गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा और ऋद्धिमान सहा की जगह पार्थिव पटेल की टीम में वापसी हुई है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया को 208 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में पूरी टीम 135 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने 72 रन से सीरीज का पहला टेस्ट जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed