फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar questions former Australia Cricketers after 15 wickets got down in second day of Sydney test

IND vs AUS: एक दिन में 15 विकेट गिरने पर गावस्कर ने जताई हैरानी, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों से पूछे सवाल

Sat, 04 Jan 2025 01:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jan 2025 01:54 PM IST
सार

गावस्कर का इशारा उन पूर्व क्रिकटरों पर था जो भारत में टेस्ट मैच के जल्दी खत्म होने पर सवाल उठाते हैं। इनमें से अधिकतर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी होते हैं जिन्हें भारत में स्पिनरों के मददगार वाली पिचों से दिक्कत होती है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions former Australia Cricketers after 15 wickets got down in second day of Sydney test
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे जिस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े किए हैं। गावस्कर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हमेशा भारत की पिच और परिस्थितियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन हम लोग कभी किसी चीज के लिए शिकायत नहीं करते। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के नौ और भारत के छह विकेट गिरे 
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत नौ विकेट पर एक रन से की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर ढेर कर चार रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत की बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गई और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट पर 141 रन बनाए हैं और 145 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इस तरह दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के नौ और भारत के छह विकेट मिलाकर कुल 15 विकेट गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत में एक दिन में 15 गिरते तो भूचाल आता'
गावस्कर ने एक ही दिन में 15 विकेट गिरने पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों को घेरा और उनसे तीखे सवाल किए। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हमेशा भारतीय पिच और वहां की परिस्थितियों के बारे में बातें करते रहते हैं। हम पंचायत नहीं करते हैं। आप कभी नहीं देखेंगे कि हम किसी चीज के लिए शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अगर भारत में एक दिन में 15 विकेट गिर जाते तो भूचाल आ जाता। 
विज्ञापन

गावस्कर का इशारा उन पूर्व क्रिकटरों पर था जो भारत में टेस्ट मैच के जल्दी खत्म होने पर सवाल उठाते हैं। इनमें से अधिकतर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी होते हैं जिन्हें भारत में स्पिनरों के मददगार वाली पिचों से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed