फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor

Asia Cup: एशिया कप में भारतीय प्लेइंग-11 कैसी दिखेगी? महान सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी, इन चार को किया बाहर

Thu, 21 Aug 2025 09:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Aug 2025 09:29 AM IST
सार

गावस्कर की यह प्लेइंग-11 अनुभव और नए टैलेंट का मिश्रण है। जहां टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, वहीं गेंदबाजी अटैक में विविधता देखने को मिलती है। गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी इस टीम में कुछ चौंकाने वाले नाम हैं, जबकि कुछ विस्फोटक हीटर्स को जगह नहीं दी गई। गावस्कर का यह चयन क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गावस्कर की यह प्लेइंग-11 अनुभव और नए टैलेंट का मिश्रण है। जहां टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, वहीं गेंदबाजी अटैक में विविधता देखने को मिलती है। गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

गावस्कर की प्लेइंग-11

Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

गावस्कर ने प्लेइंग-11 में ओपनिंग से संजू सैमसन को हटाया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। तीसरे और चौथे नंबर पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, गावस्कर ने चौंकाते हुए संजू सैमसन को पांचवें स्थान पर बतौर विकेटकीपर खिलाया है। यह एक ऐसा पोजिशन है, जहां सैमसन ने सिर्फ पांच पारियां खेली हैं और 62 रन बनाए हैं। जितेश शर्मा को न चुनकर गावस्कर ने चौंकाया है, क्योंकि पांचवें या इससे नीचे के पोजिशन पर मैच फिनिश सैमसन से बेहतर जितेश करते दिख सकते हैं। 

वहीं, उन्होंने ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को चुना है। आश्चर्य की बात यह है कि इस टीम में दोनों विशेषज्ञ स्पिनरों को खिलाया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है तो स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर सौंपी है। हालांकि, गावस्कर की इस प्लेइंग-11 में तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स दिख रहे हैं और टीम संतुलित दिख रही है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी पार्ट टाइम स्पिन कर सकते हैं। 


गावस्कर की चुनी हुई XI
  • अभिषेक शर्मा

  • शुभमन गिल (उप-कप्तान)

  • तिलक वर्मा

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • हार्दिक पंड्या

  • अक्षर पटेल

  • अर्शदीप सिंह

  • जसप्रीत बुमराह

  • वरुण चक्रवर्ती

  • कुलदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार खिलाड़ियों को जगह नहीं
गावस्कर ने साफ कहा कि कुछ खिलाड़ियों के लिए यह चयन आसान नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा, 'शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के लिए यह मुश्किल होगा, लेकिन यही हकीकत है।' गावस्कर ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन

28 सितंबर को होगा फाइनल
एशिया कप 2025 की शुरुआत नौ सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। ग्रुप स्टेज में भारत का तीसरा मुकाबला ओमान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed